spot_img

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए 111 करोड़ देने वाले महंत और उनके शिष्य की हादसे में मौत…अधूरी रह गई चाहत

spot_img
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि देकर चर्चा में आए प्रसिद्ध महंत कनक बिहारी का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मध्यप्रदेश के सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हादसा हुआ।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज और उनके शिष्य विश्राम रघुवंशी का निधन हो गया। महंत कनक बिहारी महाराज का संकल्प अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए 111 करोड़ रुपये देने का था।

- Advertisement -

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी दास जी महाराज का सोमवार सुबह 8.00 बजे नरसिंहपुर-सागर हाईवे पर बरमान के पास सड़क हादसे में निधन हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

वह बरमान से छिंदवाड़ा स्थित अपने आश्रम लौट रहे थे। बताया जाता है कि उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे महंत कनक बिहारी दास जी को गंभीर चोट आई और उनका मौके पर ही निधन हो गया।

उनके साथ शिष्य विश्राम रघुवंशी की भी मौत की खबर है। वहीं, ड्राइवर रूपलाल को गंभीर चोट आई है, जिसे नरसिंहपुर के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में महाराज समेत 2 लोगों की जान चली गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

संत कनक बिहारी दास महाराज ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रघुवंशी समाज से 111 करोड़ रुपए एकत्र कर दान करने का संकल्प लिया था। 2021 में उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख का चेक भी अर्पित किया था।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

वे फरवरी 2024 में अयोध्या में 9009 कुंडीय श्रीराम यज्ञ भी करने वाले थे, जिसमें सभी यजमान रघुवंशी समाज से होने का प्रस्ताव समाज के मध्य रखा था। जिसकी तैयारियों को लेकर वो नरसिंहपुर गए हुए थे। लौटते समय वे इस हादसे का शिकार हो गए। महाराज जी का मुख्य आश्रम छिंदवाड़ा में है।

रघुवंश शिरोमणि 1008 के नाम से विख्यात कनक बिहारी दास महाराज रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय संत के रूप में भी पहचान रखते थे। महाराज का आश्रम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला स्थित नोनी में था। कनक महाराज यूपी के प्रयागराज से वापस छिंदवाड़ा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

इसी बीच, बरमान-सगरी नेशनल हाइवे-44 पर हुए सड़क हादसे में उनके प्राण पखेरू उड़ गए। महाराज कनक अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए थे।

रघुवंशी समाज के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी ने बताया, महंत कनक महाराज ने 1 करोड़ रुपए का दान राम मंदिर के लिए दिया था। इसके अलावा महाराज 10 फरवरी 2024 से अयोध्या में 9 कुंडीय यज्ञ कराने वाले थे। उसी की तैयारी के लिए वह रघुवंशी समाज के सभी गांवों में जा रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...