spot_img

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार, All India Bharatiya Vidyarthi Parishad के सदस्य आदित्य की मौत, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर है जहां साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई।

- Advertisement -

हादसे में कार में सवार एक युवक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य और दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ाई कर रहे आदित्य प्रताप सिंह की मौत हो गई। घायलों के नाम अनित, भव्य सिंह, एवं बन्नी है। घायलों को कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

वहीं, कार में सवार अन्य जख्मियों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सूर्य नगर फ्लाईओवर के पास डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर कार को आदित्य प्रताप सिंह चला रहा था। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी कार सवार लखनऊ से वैशाली आ रहे थे।

आदित्य प्रताप सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य था, जो दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आदित्य प्रताप सिंह नीलू प्रताप सिंह के पुत्र थे। नीलू प्रताप का बाराबंकी एवं लखनऊ में रियल स्टेट का कारोबार है।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...