spot_img

डंफर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़े, तिलक कार्यक्रम से लौट रहे 5 लोगों की मौत, 13 जख्मी, 10 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

बहराइच से लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में गुरुवार रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो सवार लोगों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दस लोग गंभीर लोग से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती (5 people returning from Tilak program died, 13 injured, condition of 10 critical) कराया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुजूरपुर रोड पर मदनी हॉस्पिटल के पास एक डंफर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

- Advertisement -

तेरह से अधिक लोग घायल हो गए। 10 लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। कैसरगंज से सभी को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने देते बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे।

- Advertisement -

जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था।

तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक हादसे में भगवान प्रसाद (48) निवासी लाला पुरवा, अनिल (15) निवासी अहिरन पुरवा, खुशबू (35)निवासी अहिरन पुरवा, जयकरन (40) निवासी लाला पुरवा और हरिश्चंद्र (45) निवासी लाला पुरवा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: भोजपुर MLC उपचुनाव: आरा में वोटिंग के दौरान बड़ा बवाल, महागठबंधन समर्थकों का हंगामा!

गंभीर रूप से घायलों में नन्हे (25), सुनीता (50),चंदन (10), सत्यम (7), राजित राम (12), मंगल (70), कैलाश (50), रामदीन (70) , नंदलाल (45), प्रदीप (10) शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि आरोपित ड्राइवर डंफर के साथ भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, घायल राजितराम ने बताया कि वह अपने दीदी का तिलक लेकर लोगों के साथ रुकनपुर गया हुआ था। वापसी में यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Chunav 2026: तारीखें तय, बदलेंगे कई समीकरण! पढ़िए - बिहार में अगला 'ग्राम सरकार' कौन चलाएगा?

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...