spot_img

बिहार में 11 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान, पहली बार ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होंगे मतदान

spot_img
- Advertisement -

बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही पंचायत चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। 11 चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राज्य में पहली बार 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराया जा रहा है। पहली बार ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से मतदान कराये जायेंगे। हर बूथ पर करीब छह मतदान कर्मी तैनात किये जायेंगे।

- Advertisement -

इन पदों पर होंगे चुनाव

मुखिया-8072
ग्राम पंचायत सदस्य-113307
पंचायत समिति सदस्य-11104

जिला परिषद सदस्य-1160
ग्राम कचहरी सरपंच-8072
पंच-113307
कुल- 255022

बिहार में 11 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, तारीखों का हुआ ऐलान, पहली बार ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होंगे मतदान

करीब ढाई लाख पदों के लिए चुनाव होने हैं। पंचायत चुनाव के तहत मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य, पंच व सरपंच चुने जाने हैं। इनमें मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य का चुनाव पहली बार ईवीएम के माध्यम से होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने के अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि राज्‍य के हर जिले में 10 चरण में मतदान होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मानसून समाप्त के साथ ही चुनाव शुरू होगा। अधिकतर जिलों में 10 चरण में ही चुनाव होगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 11वें चरण में चुनाव होगा।

प्रथम चरण में 24 सितंबर को 10 जिलों के 12 प्रखंड, द्वितीय चरण में 29 सितंबर को 34 जिलों के 48 प्रखंड, तृतीय चरण में 8 अक्टूबर को 35 जिला के 50 प्रखंड, चौथे चरण में 10 अक्टूबर को 36 जिला के 53 प्रखंड में चुनाव होंगे। वहीं पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंड, छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंड, सातवें चरण में 37 जिले में 63 प्रखंड, आठवें चरण में 36 जिला के 55 प्रखंड, नौवें चरण में 33 जिलों के 53 प्रखंड, 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंड और 11वें चरण में 20 जिलों में 38 प्रखंडों में मतदान होंगे।

सूबे के 28 जिलों में पहले फेज में चुनाव नहीं

पंचायत चुनाव को लेकर 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सात प्रखंडों में 2 चरण में चुनाव कराये जायेंगे। बिहार में 534 प्रखंड,8072 पंचायत हैं।

6.38 करोड़ वोटर हैं. 3.35 करोड़ पुरूष और 3.03 करोड़ महिला वोटर हैं। बिहार में 8072 मुखिया के लिए चुनाव होंगे। कुल 2लाख 55 हजार 22 पदों के लिए मतदान होंगे।

पंचायत चुनाव में 6 पदों के लिए वोटिंग होगी। जिसमें 4 पदों के लिए ईवीएम से वहीं 2 पदों के लिए बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। चुनाव में 2.56 लाख ईवीएम की आवश्यकता थी जिसके एवज में 2 लाख 51 हजार ईवीएम की उपलब्धता हो सकी है।

बिहार के बाढ़ प्रभावित 28 जिलों में प्रथम चरण में वोटिंग नहीं होगी. इनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, सारण, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया एवं भागलपुर शामिल हैं।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...