spot_img

बिहार पंचायत चुनाव में नक्सलियों से मदद लेने वालों की खैर नहीं, सुरक्षाबलों के साथ खुफिया एजेंसियों की रहेगी पैनी नजर

spot_img
- Advertisement -

बिहार पंचायत चुनाव में नक्सलियों की मदद लेने वालों की खैर नहीं है। अपने प्रभाव वाले इलाकों में जीत-हार का समीकरण गढ़ने की फिराक में रहनेवाले नक्सलियों पर सुरक्षाबलों के साथ खुफिया एजेंसियों की भी इस बार पैनी नजर है।

- Advertisement -

नक्सल के लिहाज से बिहार के कई इलाके संवेदनशील माने जाते हैं। खासकर गया, औरंगाबाद, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, नवादा के सीमावर्ती इलाके जो झारखंड से सटे हैं या वह पहाड़ी क्षेत्र हैं जहां नक्सलियों की अच्छी-खासी पैठ है।

- Advertisement -

नक्सली चुनाव का भले ही बहिष्कार करते रहे हैं पर इसमें उनकी दिलचस्पी किसी से छुपी नहीं है। पंचायत चुनाव में नक्सली कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहते हैं। पूर्व के चुनाव में कई नक्सली कमांडरों ने अपने चहेतों के सिर जीत का सेहरा भी बंधवाया है।

- Advertisement -

नक्सली पंचायत चुनाव को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए इसकी घोषणा के साथ ही सुरक्षाबल भी चौकस हो गए हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों के साथ खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हैं, क्योंकि अपने प्रभाव वाले इलाके में वे अपने चहेतों को मदद करने की कोशिश करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक ऐसे ही इलाकों पर सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों की नजर हैं। न सिर्फ इनकी नजर नक्सली कमांडरों पर होगी बल्कि इन इलाकों में पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने वालों पर भी निगाह रखी जाएगी। कोई प्रत्याशी नक्सलियों की मदद लेने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...