अप्रैल,30,2024
spot_img

BIHAR वो दुल्हन थी, कंगन-चूड़ियां, अलता से रंगे पैर समेत बीच खेत में मिली अधजली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

BIHAR वो दुल्हन थी, कंगन-चूड़ियां, अलता से रंगे पैर समेत बीच खेत में मिली अधजली लाशसमस्तीपुर के वारिसनगर प्रखंड के दमदरी चौर में नवविवाहित युवती की अधजली लाश बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। अल सुबह खेत गई महिला ने देखी धू-धूकर जलती लाश, पहुंची पुलिस, तहकीकात

बीच चौर में जल रही थी नवविवाहिता। वहां पहुंची एक ग्रामीण महिला को लगा अलाव जल रहा है। पास में गई तो वहां नवयुवती की लाश जल रही थी। उस युवती की जिसके दुल्हन वाले कंगन व चूड़ियां भी हैं। पैर आलता से रंगे हुए थे। लगता था हाल ही में शादी हुई है मगर दरिंदों ने उसके साथ जो किया पढ़िए देशज टाइम्स की समस्तीपुर से दिल दहलाने वाली स्टोरी…

मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र की गोही पंचायत अंतर्गत देसरिया चौर से जुड़ा है। यहां तंबाकू के खेत के समीप स्थित सड़क से युवती की अधजली लाश मिली है। युवती नवविवाहित थी। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष थी। कहीं और हत्या कर शव को यहां जलाकर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया, सुबह करीब चार बजे एक महिला चौर गई थी। रास्ते में वहां आग की लपट देख ढंड में वह अलाव की आस से उस ओर गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला
BIHAR वो दुल्हन थी, कंगन-चूड़ियां, अलता से रंगे पैर समेत बीच खेत में मिली अधजली लाश
समस्तीपुर में मिली नवविवाहिता की अधजली लाश, हत्या कहीं और किए जाने की आशंका

वहां लाश जलता देख डरकर गांव की ओर भागी। घर में जाकर बेहोश हो गई। फिर, होश में आने पर उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। लोगों ने इसकी जानकारी थाने को दी। थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया,शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके हाथ में दुल्हन वाले कंगन व चूड़ियां भी हैं। पैर आलता से रंगे हुए हैं। शिनाख्त के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। मुंह में कपड़ा डालकर यहां लाकर जला दिया गया है। घटनास्थल के पास हाथापाई का निशान नहीं है।न ही किसी गाड़ी के आने का। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहकीकात जारी है।BIHAR वो दुल्हन थी, कंगन-चूड़ियां, अलता से रंगे पैर समेत बीच खेत में मिली अधजली लाश

 

यह भी पढ़ें:  kk Pathak | Bihar News | हेडमास्टरों पर अब होगा FIR...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें