अप्रैल,29,2024
spot_img

SMASTIPUR में पेट्रोल पंप से लूट, दो कर्मियों को अपराधियों ने मारी गोली

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

समस्तीपुर देशज न्यूज।समस्तीपुर जिले के पूसा में दो मोटरसाइकिल सवार छह युवकों ने मंगलवार को एक पेट्रोल पंप  पर गोलीबारी कर रुपए लूट लिए। लूट की राशि का पता अभी नहीं चल पाया है। इस घटना में दो लोग घायल हैं।उसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार को दिन के करीब एक बजे डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित एक पेट्रोल पंप को लूट लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मियों को गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Kishanganj Crime News| ये कैसी लापरवाही... चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ASI की पिस्टल चोरी

यह भी देखें –

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=EX4iZCKEzd0″ autoplay=”yes” title=”यह भी देखें”]

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधी दिन के एक बजे पूसा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। पिस्तौल का भय दिखाकर वहां रखे रुपये लूट लिए। इस दौरान प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने पंप के दो कर्मियों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। नवाद जिले के रहने वाले रवि रंजन कुमार को सिर में गोली लगी है। जबकि मोतिहारी के जिहुली निवासी पंप कर्मी वीरेन्द्र कुमार को छाती में गोली मारी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Patna Crime News| चाचा-भतीजे पर बाइक सवारों का कातिलाना फायरिंग, गोली सीने के आर-पार, खल्लास

यह भी देखें –

[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=EX4iZCKEzd0″ autoplay=”yes” title=”यह भी देखें”]

दोनों को गंभीरावस्था में समस्तीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। चारो अपराधी कपड़े से अपने चेहरे को ढंक रखा था। इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग दौड़े। लेकिन तब तक सभी अपराधी भाग चुके थे।SMASTIPUR में पेट्रोल पंप से लूट, दो कर्मियों को अपराधियों ने मारी गोली

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें