अप्रैल,27,2024
spot_img

चुनावी कांव-कांव | Jitan Ram Manjhi की ‘गुलाटी’ ! दिल मेरे लिए ही धड़कता है…?

उम्मीद और कयास भर है। दावें बहुत हैं। अंदाज अपना-अपना है। गोटी लाल करने की चाहत है। पाले में लाने की हसरत है। मजबूत जिस्म तैयार करने की फितरत है। मगर, हकीकत क्या है। फंसानें क्या हैं। ये बिहार है। यहां पल-पल दिल के पास रहने वाला कब हरजाई बन जाए। कहना, समझना मुश्किल। ऐसे में, वार-पलटवार हो रहे। मांझी कह रहे, नीतीश पलटी मारेंगे। राजद का कहना है, मांझी तो मेरे दिल के पास हैं। अभी भी उनका दिल मेरे लिए ही धड़कता है। मांझी की पार्टी हम कहती है, नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। मगर, आज खरमास खत्म ही हुआ है। दही-चूहा की खुमारी अभी चढ़ी कहां है। जब उतरेंगी तो साहेब देखिएगा...बिहार का मिजाज बदला-बदला सा दिखेगा। तय मानिए, यही तो है चुनावी कांव-कांव, आइए आप भी, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

चुनावी कांव-कांव, राजनीतिक डेस्क, देशज टाइम्स।  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi)। क्या कहेंगे क्या करेंगे। यह सिर्फ राजनीति है। और राजनीति का क्या। कहने और करने में फर्क को समझिए। यही है चुनावी कांव-कांव जो अब (Will Jitan Ram Manjhi join the grand alliance?) होने लगा है।

Jitan Ram Manjhi | मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से मोहभंग क्यों?

पहले इस बात को समझिए आखिर कांग्रेस छोड़कर मिलिंद देवड़ा क्यों गए? राहुल के खास माने जाते थे। कांग्रेस के उसी परिवारवाद के हिस्सा थे जहां से सिंघिया बीजेपी में गए थे, ऐसे में यूं मिलिंद का कांग्रेस से मोह भंग क्यों? साफ है, कुर्सी। उसी सीट की चाहत जो इस गठबंधन में अब उद्दव के पास जा रही है। मिलिंद को वह सीट नहीं मिलती। लिहाजा, कांग्रेस छोड़ दिया।

Jitan Ram Manjhi | लोकसभा की सीट और गणित

हम आपको यह बात यूं समझा रहे कि गणित है। लोकसभा की सीटें उसी गणित पर चलती हैं। उसी पर लड़ी जाती हैं। ऐसे में बिहार भी अछूता नहीं है। यहां भी चुनाव हैं। महागठबंधन है। भाजपा है। भाजपा के सहयोगी हैं। मगर, सीटें तो उतनी ही हैं। फिर इस सीटों का गणित क्या होगा?

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai Accident News| बीच सड़क पर तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो बाइक सेंकेंड में बन गई आग का गोला, बीच सड़क पर जिंदा खाक हो गए तीन बाइक सवार

Jitan Ram Manjhi | पलटी मारना, मरवा देना यही तो पॉलिटिक्स है…

इसी में पहले हम आपको ले चलते हैं, 10 जनवरी 24 के उस बयान पर जो नीतीश को लेकर जीतन राम मांझी ने गया में कहा था, यानि, मांझी ने कहा था, 14 जनवरी खरमास के बाद परिस्थिति के अनुसार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पलटी मार देंगे। वह पत्रकारों से  इसके पीछे की वजह भी बताई थी। नीतीश कुमार की पुरानी बातों की याद भी दिलाई थी।

Jitan Ram Manjhi | बड़े उलटफेर के कहीं यह संदेशा तो नहीं?

वैसे तय है, लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने लिखा, सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट से कुछ अधिकारियों से ज्यादा राजद-जदयू-कांग्रेस के कार्यकर्ता परेशान हैं। इनके इस बयान के बाद राजद ने पलटवार किया। खैर, अब बात हो रही है उसी मांझी की। मांझी को लेकर राजद का बड़ा बयान आया है। अब इस बयान की ओर चलते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

Jitan Ram Manjhi | महागठबंधन में कौन रहेगा?

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) लोकसभा चुनाव से पहले कभी भी पलटी मार सकते हैं। वह महागठबंधन में आ सकते हैं। यह दावा राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राजद कार्यालय में पत्रकारों से कहकर चुनावी कांव कांव को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मांझी का दिल अब भी महागठबंधन की तरफ है। महागठबंधन में को सबसे अधिक सम्मान मिला है। उन्हें नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनाया। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।

Jitan Ram Manjhi | दस सीटों की मांग, उम्मीद और भरोसा

भले वे एनडीए में चले गए हों, लेकिन उनका दिल महागठबंधन की तरफ है। मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने 10 सीट मांगी है। अगर, एनडीए उन्हें 10 सीट देता है तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

Jitan Ram Manjhi | चिराग की पार्टी तोड़ दी…उदाहरण तो यही है

राजद नेता ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सहयोगी दलों को तोड़ने का काम करती है। उदाहरण चिराग पासवान हैं। उन्होंने चिराग की पार्टी तोड़ दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

Jitan Ram Manjhi | मगर यह भ्रम फैलाने वाली बात है: डॉ. संतोष

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जीतन मांझी के बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन ने राजद प्रवक्ता के बयान को दिग्भ्रमित करने वाला बताया है। कहा, हम एनडीए गठबंधन में पूरी मजबूती के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है। पार्टी विकास के साथ चलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें