spot_img

दो दिनों से झूल रहा सिंहवाड़ा ई-किसान भवन में ताला, आग बबूला हलधर

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। रबी बुआई के मौसम में भी किसान बीज के लिए बिलबिला रहे हैं। सरकारी प्रयास लचर है। फ्लॉप है। इससे किसान नाराज हैं।यह आक्रोश आग बनकर मंगलवार को तब फूटा जब ई-किसान भवन पर ताला लटका देख किसानों ने आपा खो दिया। मौके से बीज वितरण करने वाले गायब थे। विरोध में किसानों ने जमकर हंगामा किया। हरपुर के किसान महेश दुबे, रामपुरा के राजन चौधरी, अरई के लालबाबू पासवान,सिमरी की पूनम देवी सिंहवाड़ा के शिवधारी यादव, माधोपुर के वरुण कुमार, लालपुर के रामसकल यादव समेत दर्जनों किसानों ने देशज टाइम्स को बताया कि दो दिनों से बीज लेने ई किसान भवन पर आ रहे हैं, लेकिन कृषि कार्यालय पर ताला

- Advertisement -

दो दिनों से झूल रहा सिंहवाड़ा ई-किसान भवन में ताला, आग बबूला हलधर

- Advertisement -

लटका है। सरकारी प्रयास फेल है और बाजार के दुकानदार लाभ उठा रहे हैं। बाहर से अधिक पैसा देकर बीज खरीदने को हम मजबूर हैं। अधिकारी कोरम पूरा करने को लेकर मात्र कागजी खानापूरी कर विभाग को रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में लगे हैं। वहीं नोडल कृषि समन्वयक हरेराम चौधरी ने देशज टाइम्स को बताया कि तकनीकी समस्या से दो दिनों से बीज वितरण नहीं हुआ है। समस्या का समाधान जल्द कर लिया जाएगा। गत सप्ताह सैकड़ों किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया है। किसान चौपाल में शामिल होने के लिए कार्यालय में तैनात सभी बारह कॉर्डिनेटर पंचायतों में चले जाते हैं जिस कारण कार्यालय बंद था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...

बिहार हीटवेव का तांडव: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 27 में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार हीटवेव: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अजीबोगरीब बना हुआ है।...