spot_img

सोनी के परिजनों के 3 सवाल, अधिकारी ने कहा हां पूरी होंगी हर मांग

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी/दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो टीम।  कमतौल पुलिस के गाड़ी से बीते सोमवार की दोपहर दरभंगा-कमतौल एसएच 75 पथ में रघौली गांव के पास कुचली गई सोनी की पीएमसीएस में इलाज के दौरान बुधवार की रात डेढ़ बजे मौत हो गई। यह खबर सबसे पहले देशज टाइम्स में प्रकाशित होते ही कई सवालों के जवाब देने में प्रशासन को पसीने छूटने लगे। आनन-फानन में मधुबनी प्रशासन ने गुरुवार को एक बजे रघौली गांव पहुंच परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिल बातचीत की। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बेनीपट्टी एसडीओ राकेश रंजन, डीएसपी पुष्कर कुमार अधिकारी से खड़े-खड़े अपनी तीन मांगें रखी।

- Advertisement -

सोनी के परिजनों के 3 सवाल, अधिकारी ने कहा हां पूरी होंगी हर मांग

- Advertisement -

इसमें पहली मांग कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पर सीधा हत्या की एफआईआर दर्ज करने, दूसरा घटना से आक्रोशित लोगों की ओर से किए गए सड़क जाम के खिलाफ बिस्फी पुलिस की ओर से ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस हो, तीसरी मांग मृतक सोनी के परिजनों को सरकारी सहायता शीघ्र मिले। मौके पर अधिकारी ने ग्रामीणों की तीनों मांग मान ली। कहा कि आपदा प्रवंधन विभाग से चार लाख रुपया भी मिल जाएगा। मौके पर बेनीपट्टी इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा, बिस्फी सीओ प्रभात कुमार, थाना अध्यक्ष उमेस पासवान सहित अधिक संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। मौके पर अंचल पदाधिकारी प्रभात कुमार को तत्काल सभी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व देशज टाइम्स ने सुबह ग्यारह बजे ही मौत की खबर के साथ प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कई सवाल पूछे थे। इसमें से एक यह भी था कि क्या कोई जाकर पीड़ित परिवार से भी मिलेगा। आखिर पीड़ित परिवारों को इंसाफ कौन देगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MNREGA News: बिहार सरकार का श्रमिकों को तोहफा! मनरेगा के लिए 9.90 अरब रुपये जारी, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार

बिहार सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए 9 अरब 90 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। इससे लाखों मजदूरों को जल्द बकाया भुगतान मिलेगा और ग्रामीण#BiharMNREGA,#MNREGAWorkers,#ShrawanKumar

Madhubani से बड़ी ख़बर, 419 KG गांजा जब्त..पुलिस-तस्कर गठजोड़ का पर्दाफाश, थानाध्यक्ष निलंबित! इन दो पर भी गिरी गाज, पढ़िए रिपोर्ट

मधुबनी में एसटीएफ ने 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों#MadhubaniGanja,#BiharPolice,#DrugBust

Kalkaji Fire: Delhi के Kalkaji में सुबह-सुबह फटे 3 LPG सिलेंडर, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, पढ़िए

दिल्ली के कालकाजी में एक रेस्टोरेंट और उससे सटी इमारत में भीषण आग लग गई, जहां तीन एलपीजी सिलेंडर फटे। दमकलकर्मियों ने बहादुरी से 75 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी को#KalkajiFire,#DelhiNews,#FireSafety

सिर्फ Vaibhav ही नहीं! सूर्यवंशी परिवार से निकला एक और तूफानी बल्लेबाज, 20 चौकों के साथ ठोका पहला शतक

समस्तीपुर में वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने जड़ा पहला शतक। 83 गेंदों में 103 रनों की संयमित पारी से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने सोशल मीडिया पर जत#SamastipurCricket,#AashirwadSuryavanshi,#BiharCricket