- Advertisement -
आगरा, देशज टाइम्स। उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अवध डिपो की जनरथ बस यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए पचास फीट गहरे झरना नाले में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हैं। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 लोग सवार थे। अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अफसर मौजूद हैं।डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया बस स्पीड में होगी और चालक के नींद में होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।18 लोगों को हमने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। ये चेक किया जा रहा है कि बस के नीचे और शव दबे हुए तो नहीं हैं।
इधर, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लेते हुए यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए डीएम व एसपी को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घटना के बाद यूपी रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

- Advertisement -







You must be logged in to post a comment.