
मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां पुरानी रंजिश में हुई खूनी हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मामला,कलुआही थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव का है जहां रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में लक्ष्मी दास की हत्या कर दी गई है। वहीं, इस झड़प में सात अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि जिस समय यह हिंसक झड़प हुई उस दौरान कालिकापुर वार्ड नं-1 ठाकुर टोला मे जातीय विवाद को लेकर बैठक हो रही थी। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह बैठक के दौरान ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें लक्ष्मी दास को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, हिंसक झड़प में दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी हैं।
जख्मियों में देवेंद्र दास और शिव कुमार दास के अलावे मदन दास, रमेश दास, राम ध्यान दास, सज्जन दास और पवन दास शामिल हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लाया गया, जहां से हालत बिगड़ता देख सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। इसमें से गंभीर रूप से जख्मी देवेंद्र दास को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।







