spot_img

Madhubani के खजौली में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की कमला नदी में डूबने से मौत

spot_img
- Advertisement -

खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। रविवार को थाना क्षेत्र के कन्हौली हटिया चौक के पास नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान इनरवा पूर्वी वार्ड 12 निवासी बौए जी यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव करीब (20) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि युवक अपने अन्य दो तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गए कन्हौली हटिया चौक स्थित कमला नदी में गया हुआ था। इसी दौरान नहाने के क्रम में ही युवक नदी में अचानक डूब गया।

- Advertisement -

पानी के अंदर से युवक काफी देर तक नही निकलने पर साथ गए अन्य दोस्तों के द्वारा इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी गयी।लोगों के द्वारा और स्थानीय मछुआरे के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी के पानी से निकाल कर आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक की ओर से युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सीतामढ़ी में पुलिस का 'फिल्मी' एक्शन! 1.5 करोड़ की चोरी कर छिपी मधुबनी की विभा देवी, डिलीवरी बॉय बनकर दबोची

वहीं युवक के मौत की जानकारी परिजनों को मिलने पर सभी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।वहीं नदी में डूबने से अपने इकलौते पुत्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीत्कार से आस पास का इलाका गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक पांच भाई बहनों में अपने मां बाप का एकलौता पुत्र था।वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नही हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  मधुबनी के किसानों की निकली लॉटरी! कृषि विकास में देश में 7वें नंबर पर पहुंचा MADHUBNI, बदल जाएगी तकदीर

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेनीपुर जेल में आग का खतरा! कैदियों को सिखाए बचाव के गुर, जानें क्यों हुई खास ट्रेनिंग

Benipur Mock Drill: बेनीपुर उपकारा में अग्निशमन विभाग ने रविवार को आग से बचाव का मॉक ड्रिल आयोजित किया। इसमें जेल प्रबंधन और कैदियों को आपात स्थिति से निपटने के गुर सिखाए गए, जिससे#BenipurNews,#FireSafety,#BiharJail

Darbhanga News बोरे में छिपी थी अंग्रेजी, घनश्यामपुर पुलिस ने पिकअप से पकड़ी, ड्राइवर फरार! जाले में सीतामढ़ी का तस्कर गिरफ्तार

Ghanshyampur Liquor Seize: बिहार के घनश्यामपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 842 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब बोरे में छिपाकर रखी गई थी, चालक फरार।#BiharLiquorBan,#GhanshyampurPolice,#LiquorSmuggling

दर्दनाक! दरभंगा में सड़क पर बाइक से गिरी महिला को बस ने कुचला, ऑन द स्पॉट मौत, पति भी घायल

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 58 वर्षीय लीला देवी की मौत हो गई। बेनीपुर के जरिसो चौक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति घायल।#DarbhangaAccident,#BiharRoadSafety,#BenipurNews

आपके जिले में भी है खतरा? बिहार में अगले 4 दिन 32 जिलों के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार में 14 से 18 सितंबर के बीच मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है। राज्य के 32 जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं का#BiharWeather,#YellowAlert,#MausamVibhag