spot_img

सीतामढ़ी में पुलिस का ‘फिल्मी’ एक्शन! 1.5 करोड़ की चोरी कर छिपी मधुबनी की विभा देवी, डिलीवरी बॉय बनकर दबोची

Sitamarhi News: लखनऊ में बिल्डर के घर से करोड़ों की नकदी और जेवर उड़ाकर रून्नीसैदपुर में रह रही महिला को यूपी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। एक साल से फरार चल रही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने डिलीवरी बॉय का तरीका अपनाया।

spot_img
- Advertisement -

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लखनऊ में करीब 1.5 करोड़ रुपये की चोरी कर फरार चल रही एक महिला को रून्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला, जिसकी पहचान विभा देवी के रूप में हुई है, एक साल से पुलिस की पकड़ से बाहर थी। यूपी पुलिस ने उसे दबोचने के लिए एक अनोखी तरकीब अपनाई, जिसमें डिलीवरी बॉय बनकर जाल बिछाया गया।

- Advertisement -

विभा देवी मूल रूप से मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सोहसराय की रहने वाली है। वह अपने पति जितेंद्र पंडित और परिवार के साथ रून्नीसैदपुर स्थित सिनेमा हॉल चौक के पास एक किराये के मकान में रह रही थी। उसका पति जितेंद्र पंडित प्रखंड मुख्यालय में ‘आराध्या मोमोज’ नाम से दुकान चलाता था। यूपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखनऊ में दर्ज चोरी के मामले की मुख्य आरोपी विभा देवी यहीं छिपी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार में सड़कों का जाल बिछाने में सरकार को मिली बड़ी सफलता, पटना-बिदुपुर -दरभंगा और गया कनेक्टिविटी में बड़ा उछाल

लखनऊ में बिल्डर के घर से उड़ाई थी करोड़ों की संपत्ति

यह मामला करीब एक साल पहले लखनऊ के गोमती नगर से जुड़ा है। वहां बिल्डर प्रवीण मिश्रा और शालिनी मिश्रा के घर में विभा देवी और उसके पति जितेंद्र पंडित घरेलू नौकर के रूप में काम करते थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर घर से 50 लाख रुपये नकद और लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी किए थे। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे। यूपी पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र पंडित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में वह न्यायालय से जमानत पर बाहर आ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर मर्डर में अवैध रिश्ते की खौफनाक साजिश का खुलासा! पत्नी से अवैध संबंध ने ली जान, 36 घंटे में पुलिस ने दबोचे हत्यारे!

पति के जमानत पर बाहर आने के बाद भी विभा देवी लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर थी। यूपी पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी और जांच के दौरान उन्हें उसके रून्नीसैदपुर में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद यूपी पुलिस की टीम स्थानीय सीतामढ़ी पुलिस से संपर्क में आई और आरोपी महिला के ठिकाने की सटीक जानकारी जुटाई गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Election छात्र नेता दिलीप कुमार लड़ेंगे दरभंगा से एमएलसी चुनाव ! ताल ठोकी - RJD पर क्या बोल गए?

डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने बिछाया जाल

विभा देवी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सअनि पंचमणि कुमार की मदद ली। पुलिस ने आरोपी महिला से संपर्क साधने के लिए एक खास योजना बनाई। पुलिसकर्मी डिलीवरी बॉय बनकर विभा देवी के पास पहुंचे और बातचीत के दौरान उसके ठिकाने की पुष्टि की। लोकेशन की पूरी तरह से पुष्टि होने के बाद यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की और विभा देवी को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने विभा देवी को हिरासत में ले लिया है। उससे लखनऊ में हुई 1.5 करोड़ रुपये की चोरी के संबंध में गहन पूछताछ की जानी है। पुलिस टीम आरोपी महिला को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। इस मामले में चोरी की गई नकदी और आभूषणों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 से 29 सितंबर तक बदलेंगे ट्रेनों के रूट, 25 को सबसे ज्यादा असर |...

Bihar Train Diversion: बिहार में 20 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनों के मार्ग बदलेंगे. मोकामा के नए रेल पुल पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित#BiharTrainDiversion,#MokamaRailBridge,#IndianRailways

छात्रों की किस्मत बदलेगी! बिहार में इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, मिलेंगे ये फायदे

Bihar Technical Education: बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्र जर्मन, फ्रेंच, जापानी भाषा सीखेंगे। रिसर्च फंड 10 गुना बढ़कर 30#BiharTechnicalEducation,#BiharNews,#EngineeringColleges

Darbhanga Santosh Suman गरीबों की समस्या सुनने सीधे घर पहुंच रही ‘हम’ पार्टी ! दरभंगा में मंत्री संतोष सुमन का ऐलान- बिचौलियों का खेल...

Bihar Santosh Suman: बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने 'गरीब चौपाल यात्रा' के दौरान कहा कि उनकी पार्टी सीधे गरीबों के घर तक पहुंच रही है ताकि बिचौलियों का खेल खत्म हो सक#BiharSantoshSuman,#HumParty,#GaribChaupal

खुशखबरी! गोपालगंज में 72 परिवारों की बदली जिंदगी, मंत्री सुनील कुमार ने दिया घर बनाने का हक

Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में 'अभियान बसेरा-2' के तहत 72 निर्धन और भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा मिला। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने खुद ये पर्चे वित#GopalganjNews,#BiharLandRights,#AbhiyanBasera2