मई,8,2024
spot_img

नीतीश की इफ्तार से BJP का तौबा, कहा-न्यौता नहीं है हमें स्वीकार, ठुकराया…मगर आगे उसका क्या…

spot_img
spot_img
spot_img

मुस्लिमों की इबादत का पाक महीना माह-ए-रमजान चल रहा है। रमजान के महीने में नेता इफ्तार पार्टी देते रहे हैं। यह परंपरा रही हैं। इसी कड़ी में  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इफ्तार पार्टी देने का एलान किया मगर, उनके इस ऐलान से प्रदेश की राजनीतिक सियासी पारा गरमा गया है।

हार के शहर दंगों से जल रहे हैं. ऐसे समय में इफ्तार पार्टी करना कतई उचित नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में भाजपा शामिल नहीं होगी। सीएम नीतीश शुक्रवार को दावत-ए-इफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने राज्य के सभी दलों को न्योता भेजा है। लेकिन, अब भाजपा ने कहा है कि वह इस इफ्तार में शामिल नहीं होगी।

सीएम के इफ्तार पार्टी का विरोध करते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने कहा कि बिहार जल रहा है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। दरअसल रामनवमी के मौके पर बिहार के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर विरोध जताते हुए बीजेपी ने इफ्तार पार्टी से खुद को दूर करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | गायघाट और बेनीबाद के ग्रामीणों सुनिए...कीजिए 112 पर फोन 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास 1 अणे मार्ग में आज शाम इफ्तार पार्टी आयोजित की है। नौ अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुल रोड में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जाने का फैसला लिया गया है। इस पार्टी में भाजपा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन बीजेपी ने रामनवमी हिंसा के कारण इस पार्टी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश की इस इफ्तार पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार हिंसा में जल रहा है। कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और मुख्यमंत्री इफ्तार पार्टी दे रहे हैं. हम ऐसी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। सिन्हा ने आरोप लगाया कि नीतीश ने चोर दरवाजे से आरजेडी को सत्ता में ला दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election News| Election Duty के दौरान ताबड़तोड़ मौत...Araria में Sitamarhi के जवान, Supaul में Pipra के Presiding Officer की मौत

सीएम के इफ्तार पार्टी पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार हिंसा में जल रहा है। कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हत्या, लूट, अपहरण से जनता त्रस्त है और सीएम इफ्तार पार्टी कर रहे हैं। लखीसराय विधायक और पूर्व विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें ऐसी इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होना है। नीतीश ने चोर दरवाजे से राजद को शासन में ला दिया। जिसके बाद से राज्य में जंगल राज चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Jhanjharpur Lok Sabha Seat @7May | पुल नहीं, वोट नहीं..., Jhanjharpur के मतदाताओं ने किया वोट बहिष्कार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा बुलाई गई इफ्तार पार्टी में राज्यपाल, महागठबंधन के नेताओं के साथ-साथ विपक्षी दल के नेताओं और वरीय अधिकारियों को न्योता दिए जाने की बात कही गई है। राबड़ी देवी के आवास पर 9 अप्रैल को होने वाली इफ्तार पार्टी में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एवं सांसद डॉ. मीसा भारती रोजेदारों का स्वागत करेंगे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें