spot_img

डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से हुक्काबार में दुष्कर्म, आरोपी ने दांतों से काटा, कई दोस्तों ने वीडियो बनाई

spot_img
- Advertisement -

कानपुर से बड़ी खबर है जहां कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर दम्पति की नाबालिग बेटी से बर्रा थाना क्षेत्र में युवक ने हुक्काबार में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित के दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। मारपीट के बाद ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो बनाया। मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने शनिवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

कानपुर देहात में तैनात डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी को हुक्काबार में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद सुनसान जगह ले गया। वहां आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे काटकर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

पिता ने तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी के इंस्टाग्राम में जुड़े इलाके के विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया।

- Advertisement -

इसके बाद जबरदस्ती हुक्का पिलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां विनय के दोस्तों अजय, अमन सेंगर व पांच अज्ञात युवकों
ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

उसे दांतों से काटा। घर पहुंची बेटी ने पिता को आपबीती बताई। पिता के अनुसार विनय ने बेटी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के दोस्तों ने भी रेप करने का प्रयास किया। शरीर पर जगह-जगह दांतों से काटा गया। अश्लील वीडियो बनाया गया और अब उसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित रहने वाले दंपती पेशे से डाक्टर हैं। पति-पत्नी कानपुर देहात के एक हॉस्पिटल में तैनात हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी 16 वर्ष की है। उसके इंस्टाग्राम दोस्त विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी हुक्काबार में बुलाया था। वहां पर उसे हुक्का पिलाया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी 16 साल की बेटी के इंस्टाग्राम में जुड़े जरौली निवासी विनय ठाकुर ने उसे शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया।

यहां पर बेटी को जबरदस्ती हुक्का फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्त अजय, अमन सेंगर समेत अन्य युवक ने उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म का प्रयास किया। दरिंदो ने बेटी के चेहरे को बर्बाद कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Prateek Yadav: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम, सपा परिवार में शोक

हालांकि वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर जब घर पहुंची तो पूरी आपबीती मां को बतायी। पीड़ित दम्पति ने थाने में तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर बाल गृह पर बड़ा एक्शन, 10 बच्चों के फरार होते ही मचा हड़कंप, अधीक्षक समेत 7 निलंबित

मुजफ्फरपुर बाल गृह: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल – सुबह गोली मारकर हत्या

दरभंगा मर्डर: दरभंगा में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक चाय-नाश्ता दुकानदार की गोली मारकर...