
बिहार के नए पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी एक्शन में आ गए हैं। डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी (DGP Rajwinder Singh Bhatti) ने पहली बैठक में सूबे के सभी अपराधियों को दो टूक निर्देश दे दिए हैं। साफ तौर पर कहा कि थानेदार और एसपी क्राइम कंट्रोल के लिए तत्पर हो जाएं। उन्हें क्या करना है खुद सोचें नहीं तो फिर…।
डीजीपी भट्टी ने पुलिस लाइन में दुरुस्त व्यवस्था, थानों में सुरक्षाकर्मियों की उचित व्यवस्था पर ध्यान देने का स्पष्ट निर्देश देते कहा कि वह थानों का जायजा लेने आएंगें। जिस शहर और इलाके में क्राइम सबसे ज्यादा है वहां के बारे में भी पूरी जानकारी लेंगे। डीजीपी ने सभी थानेदार और एसपी को चेतावनी दी है कि या तो क्रिमिनल्स को दौड़ाएं नहीं तो फिर देख लें कि क्या करना है…पढ़िए पूरी खबर
बुधवार को पुलिस मुख्यालय में भट्टी ने कहा कि क्रिमिनल्स को दौड़ाओ। मुझे वो बैठे हुए बिल्कुल पसंद नहीं हैं। कहा कि अपराधियों की प्रोफाइल के बारे में जानकारी रखिए। आप उसे जितना दौड़ाएंगे वो उतना कम क्राइम करेगा। मैं बस ये देखना चाहूंगा कि आप उनको दौड़ा रहे हैं या नहीं।
क्राइम होने से पहले ही एक्टिव रहो। उनको दौड़ाओगे तो क्राइम कम होगा। वो बैठे रहेंगे तो दिमाग में खुराफात चलता रहेगा। अगर आप अपराधियों को नहीं दौड़ाएंगे तो वो आपको दौड़ाएंगे। आगे आप देख लें कि आपको क्या करना है।
काम का मंत्र पुलिसकर्मियों को बताते कहा कि इन पर कंट्रोल करना है तो क्रिमिनल को दौड़ाते रहो। अगर ऐसा नहीं करोगे और क्रिमिनल बैठा रहेगा तो कुछ न कुछ खुराफाती करने की सोचेगा। अगर क्रिमिनल को नहीं दौड़ाओगे तो वह तुमको दौड़ाने लगेगा।






