spot_img

Madhubani के DM Arvind Kumar Verma ने युवाओं से कहा, नशे से कीजिए तौबा, साकारात्मकता लाइए, जीवन में आगे बढ़िए

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए : जिला पदाधिकारी, गांधी जयंती पर डीएम ने किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण ,पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन, युवाओं से नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ने की डीएम ने की अपील

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो।पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री व गाँधी जयंती के अवसर पर मधुबनी स्टेशन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।उन्होंने कहा कि बापू का समस्त जीवन ही उनका संदेश है। बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुसरण का हमें संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें बापू के विचारों को आगे बढाते हुये उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

- Advertisement -

गाँधी जयंती के अवसर पर उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन मे आगे बढ़ने का संकल्प लेने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम उन्हें भी सादर नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हमे राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी वरीय अधिकारियों ने इस अवसर पर विद्यापति जी एवं बाबा भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ पार्क का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि शहर के इस महत्वपूर्ण जगह पर स्थित विद्यापति पार्क नगरवासियों के लिए एक धरोहर के रूप में है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विशाल राज, अपर समाहर्ता नरेश झा,नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एसडीपीओ मुख्यालय प्रभाकर तिवारी, ओएसडी

अमेत विक्रम बेनामी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी निधि राज, वरीय उपसमाहर्ता बालेन्दु पांडेय, सहित कई वरीय अधिकारी,कर्मी एवम सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis