spot_img

अब चक्रा एप्प से अपराधियों के डाटा इकट्‌टा करेंगी झंझारपुर पुलिस, दुर्गापूजा को लेकर SDPO Ashok Kumar ने दिए थानाध्यक्षों को टास्क

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: दुर्गापूजा से पहले सभी थानाध्यक्ष करें शांति समिति की बैठक: एसडीपीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष के साथ हुई क्राइम मीटिंग, देशज टाइम्स फोटो:एसएचओ के साथ क्राइम मीटिंग करते झंझारपुर एसडीपीओ अशोक कुमार

- Advertisement -

झंझारपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। बीते शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा को लेकर झंझारपुर एसडीपीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसडीपीओ अशोक कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर विशेष सतर्कता और एहतिहात की जरूरत है।

- Advertisement -

सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना में शांति समिति की बैठक करवा लें। शांति समिति की बैठक में इलाके में होने वाले दुर्गा पूजा की लिस्ट वाइज जानकारी एकत्र करें।

- Advertisement -

विसर्जन रूट चार्ट के साथ अन्य बातों पर पूरा फोकस रखें। एसडीपीओ श्री कुमार ने 107 की कार्रवाई को तेज करने के लिए कहा। गुंडा रजिस्टर एवं लिस्ट के अनुसार नामित लोगों को थाना पर हाजिरी लगवाने के लिए भी कहा गया। पुराने केस की समीक्षा करते हुए उन्होंने फरार वारंटी को गिरफ्तार करने को कहा।

बैठक में चक्रा एप्प पर अपराधियों के डाटा को अपलोड करने की विधि और अन्य बातों की भी समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व आस्था का महान पर्व है और गांव देहात कई जगहों पर यह पूजा होती है।

बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, झंझारपुर एसएचओ राशिद परवेज,लखनौर के एसएचओ नीलिमा कुमारी, आरएस ओपी प्रभारी अरविंद कुमार, भैरवस्थान एसएचओ रूप कुमार अंबुज, भेजा थाना के अरविंद कुमार, मधेपुर एसएचओ हरि किशोर यादव, अंधराठाढ़ी एसएचओ जितेंद्र कुमार सहनी ,रुद्रपुर एसएचओ आयशा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis