मधेपुरा में एक मजदूर साहुगढ़ कारू टोला के वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका कुसूर बस इतना था कि उसने मजदूरी करने से मना कर दिया। इसी बात की उसे मौत की सजा दी गई।

मामला, सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ का है जहां सुबह सुबह दबंगों ने मजदूर सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही सदानंद यादव ने सुरेश को अपने यहां मजदूरी करने के लिए बुधवार को बुलाया। सुरेश यादव ने किन्हीं कारणों मजदूरी करने से मना कर दिया। तो सदानंद ने उसपर ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। इससे पहले भी दबंग सदानंद यादव उन्हें अपने यहां मजदूरी करने के लिए बार-बार धमकाते रहे थे। सुरेश ने उनके यहां मजदूरी करने से मना कर दिया तो उन लोगों ने गोली मार दी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Katihar Crime News| पेट्रोल पंप मालिक को घेरा, रॉड से पीटा, डेढ़ लाख कैश लूटकर अपराधी फरार

जानकारी मिलते ही मधेपुरा थाना की पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच शव को कब्जे में लिया। घटना के बाबत मधेपुरा सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।