spot_img

हरलाखी में तीन घरों में भीषण चोरी, चौथे में कोशिश गई बेकार, छत के रास्ते घुसे,

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेतापरसा गांव के तीन घरों में भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ा है रातें सूनसान होने लगीं हैं, इसका फायदा अपराधी उठाने लगे हैं।

- Advertisement -

हालांकि, तीन घरों में चोरी के दौरान अपराधियों की कोशिश चौथे घरों में असफल हो गई। मगर, चोरों ने बीती रात छत के रास्ते को मोहरा बनाते हुए घर में तांडव मचाया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक, दो घरों के गृहस्वामी बाहर रहते हैं। जब वह घर लौटे तो चोरी का खुलासा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

थाना क्षेत्र के बेतापरसा गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर में कोशिश सफल नहीं हो सकी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, गांव के दुर्गा मंदिर टोल स्थित महेश साह, डॉ. ब्रह्मदेव साह, रामशोभीत साह के घर में बीती रात करीब एक से दो बजे के बीच चोर छत की सीढ़ी से अंदर घुस आए।

अंदर आकर आराम से दरवाजे का ताला तोड़ा। सभी के घर में घुसे और दरवाजे का ताला तोड़कर गोदरेज, ट्रंक, पेटी और बक्शा तोड़कर आभूषण और नकद लेकर फरार हो गए।

चोरों ने सबसे पहले महेश साह के घर में प्रवेश किया और पांच भर सोना, चांदी लेकर फरार हो गया। गृहस्वामी की पत्नी जब सुबह जगी तो देखा कि चोरी हो चुकी है।

वहीं डॉ ब्रह्मदेव साह अपने परिवार के साथ साहरघाट के अवारी गांव में थे। सुबह चोरी की सूचना पर घर पहुंचकर देखा तो चोरी की बात सामने आई। इनके घर से तीन भर सोने के आभूषण समेत नगद की चोरी हुई है। वही रामशोभित साह अपने दलान पर सोए थे।

घर के सदस्य दूसरे प्रदेश में रहते हैं। जिसके कारण घर बंद था। चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर तीन रूम से चार भर सोने, चांदी सहित नगद की चोरी कर ली। सुबह जब घर खोला तो देखा की चोरी हो चुकी है।वहीं रतिलाल साह के घर में चोरी का प्रयास विफल रहा।

घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis