spot_img

Golden Temple Blast: स्वर्ण मंदिर के पास तीनों धमाकों की गुत्थी सुलझी, पांच गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

अमृतसर में हुए बम धमाके के मामले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। अमृतसर में हुए तीन विस्फोट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम आजाद वीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह हैं। इनमें से तीन ने विस्फोटकों का प्रबंध किया था। एक महिला से भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर JDU ex MLA गोपाल मंडल का बेटा लापता, जारी किया नंबर!

बम बनाने वाले नौसिखिए थे। उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था। गुरु घर के पास ही सराय और अलग-अलग जगह बदल कर आरोपी रह रहे थे।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि धमाके कम क्षमता के थे। इसके लिए पोटाश अमृतसर से लिया गया था। तीन कंटेनर का इसमें उपयोग किया गया था। पार्किंग की छत से पहले धमाका किया गया था। पूरे मामले की जांच हो रही है।

एसआईटी बनाकर इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में आजादबीर और अमरीक सिंह मुख्य आरोपी हैं। ये विस्फोट पटाकों में यूज होने वाले पोटाश से करवाए गए। पंजाब और इसके बाहर के रिश्तों की जांच के लिए इनके फोन डिटेल चेक की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Public Grievance Portal: बिहार में आम लोगों की शिकायतें होंगी तुरंत दूर, राजस्व विभाग का बड़ा कदम! मंत्री दिलीप जायसवाल की पहल -Portal की मॉनिटरिंग के लिए 9 अधिकारी तैनात

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एचएस धामी ने कहा कि यह पंजाब सरकार की नाकामी है। हम अब अपनी खुद की टास्क फोर्स को मजबूत करेंगे। हम पुलिस से इस मामले की गहन जांच करने का आग्रह करते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: रसीदें गायब, नक्शा गायब, जवाबदार बहाल, 9 साल, 1100 दुकानदार, फाइलों में दफन वसूली का ‘ रेटकार्ड ‘

इस घोटाले की लिखावट इतनी शातिर है कि सरकारी खजाने में जहाँ पाँच हज़ार...

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...