spot_img

Uttar Pradesh News / Sitapur Crime News: परिवार के 5 सदस्यों की ‘हत्या’ फिर Suicide

spot_img
- Advertisement -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सटे जिला सीतापुर (Sitapur Crime News) में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने मां-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रामीण आपस में कहासुनी के बाद वारदात किए जाने की बात कह रहे हैं। सीतापुर के पाल्हापुर गांव निवासी अनुराग अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग की पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार 10 मई को ही गांव आई थी।

- Advertisement -

Uttar Pradesh News / Sitapur Crime News: परिवार के 5 सदस्यों की ‘हत्या’ फिर Suicide

मिली जानकारी के  अनुसार अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी में उसने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े के वार से व बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Sitapur Crime News: Youth Shot Dead Five Family Members, Later Blew Himself Up, All Died
Sitapur Crime News: Youth Shot Dead Five Family Members, Later Blew Himself Up, All Died

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी घटना स्थल पर  पहुंचे। अनुराग की पत्नी, बच्चे शुक्रवार को ही लखनऊ से गांव आए थे।

 

अनुराग की पत्नी व बच्चे लखनऊ स्थित निजी आवास पर रहते हैं, बच्चे वही पढ़ते थे।

 

घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Land Registry! बिहार में 17 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री सीधे WhatsApp पर, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री अब और आसान होगी। 17 अगस्त से राज्य के 90 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में पेपरलेस सिस्टम लागू होगा, जिससे डिजिटल डीड सीधे WhatsApp पर मिलेगी#BiharNews,#LandRegistryBihar,#DigitalDeed

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला...

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल स#WestBengalNews,#AshishBandyopadhyay,#TMC

UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।#UGCNet,#NTA,#AnswerKey

समस्तीपुर वालों की बल्ले-बल्ले! पटना से सीधी नाइट ट्रेन को मिली मंजूरी, अब रात की यात्रा होगी आसान

Bihar Train News: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन (03215/03216) को मंजूरी मिल गई है। सांसद शाम्भवी चौध#BiharTrainNews,#SamastipurRailway,#ShambhviChaudhary