spot_img

नीतीश के तेजस्वी को अगला सीएम बनाने के ऐलान पर इतना टेंशन क्यों है भाई…?

spot_img
- Advertisement -

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के राजद युवा चेहरा तेजस्वी यादव को बिहार का अगला सीएम घोषित करते ही जदयू के अंदर भूचाल सा आ गया है। प्रवक्ता इसका जवाब देने से हिचक रहे कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को लेकर ऐसा कुछ कहा है। उपेंद्र कुशवाहा अलग से कह रहे पहले चौबीस बाद में पचीस। ऐसे में जदयू कार्यकर्ताओं से लेकर आलाधिकारियों तक यह बात हजम नहीं हो रही कि जदयू तेजस्वी को अलगा सीएम मान ले।

- Advertisement -

तेजस्वी को साफ तौर पर अपना उत्तराधिकारी बताने में नीतीश कुमार गुरेज नहीं कर रहे। बार-बार कह रहे इसमें हर्ज क्या है। लेकिन, हर्ज है। जदयू नेता नीतीश कुमार को अपना नेता तो मानते हैं लेकिन हर फैसला लेने की स्वतंत्रता नहीं दे रहे। तेजस्वी यादव को अगला सीएम बनाने की बात पर तो बगावत का बिगुल भी बजने लगा है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार ने जैसे ही ऐलान किया कि 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे। जेडीयू एकदम बैकफुट पर आ गई। और हरगित राजद के विलय से इनकार करती दिख रही। जेडीयू के बड़े नेता तो बड़े नेता कार्यकर्ता तक इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Rajkot Accident: मुजफ्फरपुर कटरा के दो भाइयों समेत सीतामढ़ी-पुपरी के एक समेत तीन मछली कारोबारियों की गुजरात से पहुंची लाश, परिजनों में कोहराम

जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विलय की बात को आत्मघाती बताया तो भूचाल आ गया। कुशवाहा ने कहा है कि 2025 से पहले 2024 का लोस चुनाव है. हमलोगों का ध्यान लोकसभा चुनाव पर है। इधर, नीतीश कुमार हैं कि मानने को तैयार नहीं तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने से कतई परहेज नहीं कर रहे। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे।

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता प्रगति मेहता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है,साथी लोग असमंजस में हैं। उन्होंने पांच शब्दों में ही अपनी पीड़ा व्यक्त कर दी है। वे यही कहना चाह रहे, कि आगे क्या होने वाला है? हम जैसे लोग कंफ्यूजन में हैं।

JDU में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का कद टॉप के नेताओं में गिना जाता है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश कुमार द्वारा तेजस्वी यादव को अगला सीएम बनाने पर साफ कह रहे हैं कि यह फैसला नीतीश कुमार नहीं कर सकते। उपेंद्र कुशवाहा ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने नीतीश कुमार को नेता अभी बनाया है। लेकिन उनकी बात ही अंतिम होगी, ऐसा नहीं है। अगला सीएम कौन बनेगा, ये पार्टी तय करेगी।

कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी हम सब लोगों के सामने 2024 सामने है। लोकसभा का चुनाव पहले है इसके बाद विधानसभा का चुनाव होना है। अभी पूरी पार्टी के लिए या महागठबंधन के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव टारगेट है।

यह भी पढ़ें:  MSME Technology Center: बिहटा में नए उद्योग केंद्र MSME टेक्नोलॉजी सेंटर की शुरुआत... मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में भी नए एक्सटेंशन सेंटर!

इधर,नीतीश कुमार की इस बात का ही असर है कि राजद के नेता नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार बताते नहीं थक रहे। लेकिन जदयूनीतीश कुमार के इन बयानों से नाराज दिख रही है। जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि अभी हमलोग का फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...