अप्रैल,28,2024
spot_img

युवती ने बंद दरवाजे के भीतर की खुदकुशी, जबतक पड़ी नजर, हो चुकी थी मौत, दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे से उतरा शव

spot_img
spot_img
spot_img

जमुई से बड़ी खबर है जहां जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के घोड़पारण गांव में एक छात्रा घोड़पारण गांव निवासी किशोर तांती की 18 साल की बेटी नंदनी कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब तक परिवार वालों की नजर छात्रा पर पड़ती तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद रूम का दरवाजा तोड़ा। उसके बाद छात्रा को फांसी के फंदे से उतारा गया। ओडी केस दर्ज कर शव को शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया।

छात्रा के फांसी लगाने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। परिजन भी कुछ बताने में असमर्थ हैं। परिजन के मुताबिक किसी प्रकार का छात्रा को डांट फटकार नहीं लगाया गया था। सब कुछ ठीक ठाक था। अचानक छात्रा कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

हालांकि लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी मिली है।

मौके पर पहुंचने के बाद रूम का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके गेट को तोड़ा गया है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घरेलू विवाद को लेकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना के हर एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| एनएच 227 पर दो बाइक की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन नाजुक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें