मई,6,2024
spot_img

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी, पार्टी कार्यालय में बेहोश होकर गिरीं

spot_img
spot_img
spot_img
भोपाल, देशज न्यूज। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मंगलवार को सुबह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पार्टी कार्यालय पहुंची थी, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और वे चक्कर आने के बाद बेहोश होकर गिर गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। पार्टी नेता उन्हें उठाकर बाहर लाये और कुर्सी पर बैठाकर पानी पिलाया। इसके बाद उन्हें उनके घर पहुंचाया, जहां मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है।
भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को सुबह श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसके उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम शिवराज समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह भी पार्टी कार्यालय पहुंची थी।
साध्वी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है और कई दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। साध्वी कुछ दिन पहले ही भोपाल आई थीं।
भाजपा कार्यलय पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ने लगी और चक्कर आने लगा और वे वहीं गिर पड़ी। उनके सुरक्षा स्टाफ ने उन्हें बाहर लाकर कुर्सी पर बैठाया गया और पानी पिलाया गया। इसके बाद उन्हें उनके घर पर ले जाया गया। मेडिकल टीम को उनके घर बुलाया गया है, जहां उनका उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साध्वी के करीबियों का कहना है कि दवाओं के हाईडोज की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें