पटना, देशज टाइम्स। नीतीश सरकार की मंशा शराब को लेकर साफ है और इसका असर दिखने भी लगा है। खासकर पुलिसवालों पर शराबबंदी का सीधा असर हुआ है। वह यह, एक तो पहले से ही था अपराध नियंत्रण को लेकर दबाव अब शराब माफिया को पकड़ना और एक-एक घर में झांकना हो रहा दुश्वार।
ऐसे में बिहार के 41 पुलिसवाले सीधे तौर पर जद में आ गए हैं। ऐसे पुलिसवाले अब एक दशक तक थानेदार नहीं बन पाएंगें। ऐसा, प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू होने व उसके माथे पर विफलता के ठप्पे लगने के बाद से हुआ है। इसकी जद में 41 पुलिसवाले आ गए हैं। इनपर पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है।
शराबबंदी कानून को लागू करने में लापरवाही बरतने वाले ऐसे 41 पुलिस वालों को अगले दस साल तक थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी नहीं बनाने का दंड मिला है।







You must be logged in to post a comment.