back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

सोन पुल के पिलर के दो फुट से भी कम चौड़े दरार में फंसा 12 साल का रंजन, सिलेंडर और पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचा रही SDRF की टीम

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रोहतास जिले के नसरीगंज थाना क्षेत्र में नासरीगंज- दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच खिरीआंव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ भोला साह के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार फंस गया है। इससे कोहराम मचा है। देशज टाइम्स की आप सबसे दुआ है अपने रंजन की सकुशल वापसी की कामना करें…देशज टाइम्स क्योंकि हमें है हर घर की फिकर

रंजन अर्ध विक्षिप्त है। घर से तीन दिनों से लापता था। रंजन को सुरक्षित निकालने को लेकर प्रशासन की लगातार कोशिश जारी है। करीब दो फुट से भी कम चौड़े दरार में फंस जाने से किशोर का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है।

नासरीगंज के थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दरार में फंसे किशोर को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

गुरुवार को पिलर में होल कर किशोर को निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो फुट से भी कम चौड़ा दरार होने के कारण हालांकि काफी परेशानी आ रही है।

अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है। इसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

रात में भी टीम पहुंची थी, लेकिन बच्चे को नहीं निकाला जा सका था। आज सुबह फिर बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिलर पर कबूतर अपना बसेरा बनाए हुए हैं, संभावना है कि किशोर कबूतर पकड़ने आया हो, और दरार में गिर गया हो। उन्होंने बताया कि दरार एक तरफ से खुली हुई है। इससे सिलेंडर और पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे है और किशोर को बचाने के लिए दुआ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिलर से नीचे एक तार लटक रहा है। संभावना है कि उसी तार के सहारे किशोर ऊपर पहुंचा होगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के शरीर के अंग हिल रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद किशोर के पिता कहते हैं कि वह विक्षिप्त है और घर से तीन दिन से लापता है। इसके रोने की आवाज सुनकर गाय चरा रहे लोगों ने उसके फंसे होने की सूचना दी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के बिरौल में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, पत्नी से झगड़ा कर...

बिरौल। थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की रात एक मानसिक रूप से...

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें