अप्रैल,29,2024
spot_img

Bihar Transport News | बिहार की 120 रूटों पर दौड़ेंगी 376 सरकारी नई बसें, पढ़िए Darbhanga-Madhubani में कहां चलेंगी बसें

बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने 120 नए रूटों पर 376 बस चलाने की योजना बनाई है। ये बसें बिहार के प्रमुख शहरों से कई जिलों को जोड़ेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Transport News | बिहार की 120 रूटों पर दौड़ेंगी 376 सरकारी नई बसें, पढ़िए Darbhanga-Madhubani में कहां चलेंगी बसें जहां बिहार सरकार प्रदेश के 120 नए रूटों पर नई बसें चलाने की योजना बना रही है। इन नए रूटों पर बस चलाने को लेकर परिवहन विभाग की तैयारी पूरी हो गई है। इसके साथ ही दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना है।

Bihar Transport News| दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना

बिहार में 120 रूटों पर नई बसें चलेंगी। इन मार्गों पर 376 बसों की आवश्यकता बताई गई है। दूसरे नए रूटों पर भी सरकार की बस चलाने की योजना है। बिहार स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने रूट पर नई बसों को चलाने को लेकर परियोजना बनाई है। बिहार में कई रूटों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी भी हुई है। लेकिन, जरूरत के अनुसार इन मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार ने जरूरत के तमाम मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई बसों का परिचालन करने की योजना बनाई है।

Bihar Transport News| इन रूटों पर चलेंगी बसें

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण छोटे शहर भी हैं, जहां बसों के परिचालन की जरूरत महसूस की गई थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में बसों के परिचालन को लेकर आम लोगों की जरूरतों का आकलन किया था। इसी आधार पर इन मार्गों का चयन किया गया है। ये सारे मार्ग निगम के अधिसूचित मार्ग हैं। इसके तहत पूर्णिया से पटना 16 बसें, भागलपुर बेगूसराय-21 बस,पटना-सीतामढ़ी-15 बसें, पूर्णिया भागलपुर-13 बसें, गया से नवादा 12 बसें, भागलपुर सहरसा के बीच 10 बसें, लखीसराय पटना के बीच आठ बसें, लौकहा से दरभंगा आठ बसें, लहेरियासराय से पटना के बीच आठ बसें इसमें शामिल है।यही नहीं इसमें लगभग सारे प्रमुख शहरों को अन्य शहरों या जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना है।

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Road Accident | पिकअप जा घुसी टाटा 407 में, छठी कार्यक्रम से लौट रहे 9 की मौत, 23 लोग जख्मी

Bihar Transport News| जिलों को जोड़ेंगी सारी बसें

हालांकि, भविष्य में अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार बसों के परिचालन और रिक्तियों को सार्वजनिक किया गया है। इन रूटों पर 2 से 21 तक बसें चलाने की योजना है। कुछ रूटों पर 4, 6, 8, 10, 13, 16 बसों की जरूरत बताई गई है। ये सभी रूट राज्य के अंदर के हैं और विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ते हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें