खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। गुरुग्राम (हरियाणा) से लौकहा आ रही मां भगवती ट्रेवल्स बस की बुधवार की अहले सुबह अयोध्या (यूपी) में एक तेज रफ्तार ट्रक की ओर से पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी दी। इसमें खुटौना के दुर्गीपट्टी निवासी लाल मुहम्मद के 39 वर्षीय पुत्र मो. इसराइल की मौके पर मौत हो गई।
घटना बुधवार की सुबह 3 बजे की है, जब बस में खराबी आ गई थी, जिसे ठीक करने के लिए सड़क के किनारे खड़ी कर दी गई थी। बस में अधिकांश मजदूर तबके के लोग सवार थे। बस में सवार मृतक के मित्र की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जहां खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।






वहीं, इसी हादसे में इससे पहले, बस में सवार थाना क्षेत्र के बेहराड़ी गांव निवासी हरि लाल पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मुकुंद पासवान की दर्दनाक मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया था।
गुरुवार को मुकुंद का शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मुकुंद की को दो पुत्री है, जिसकी उम्र 6 से 8 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। वह परिवार का एक मात्र कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार का सहारा ही छीन गया।
वहीं, आज खुटौना के दुर्गीपट्टी निवासी लाल मुहम्मद के 39 वर्षीय पुत्र मो. इसराइल की मौके पर मौत हो गई। मो. इसराइल गुरुग्राम के एक निजी कंपनी में सिलाई का काम करता था जो छुट्टी लेकर अपने घर की ओर जा रहा था।
शव के पहुंचते ही हालात बेकाबू हो गया। मृतक की तीन बेटी व दो बेटे हैं, जिसमें सबसे छोटे बेटे की उम्र मात्र एक महीने की है। वहीं मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों की शादी और बच्चों की परवरिश अभी से सताने लगी है।








