spot_img

अररिया में खौफनाक! 30 हजार लिए, कहा ऑपरेशन हो गया, फिर बेटी की मौत, पिता ने खोली पोल

Araria Medical Negligence: पलासी के आदर्श नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। पिता ने इलाज में लापरवाही और पैसे ऐंठने का आरोप लगाते हुए संचालक शहनवाज आलम पर केस दर्ज कराया है।

spot_img
- Advertisement -

Araria Medical Negligence: बिहार के अररिया जिले में एक निजी नर्सिंग होम की कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान 22 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता मनोज मल्लिक ने नर्सिंग होम संचालक शहनवाज आलम और उसके सहयोगियों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पलासी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये ऐंठे गए, लेकिन बाद में उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

मनोज मल्लिक ने पुलिस को बताया कि भीखा गांव के वार्ड संख्या नौ की निवासी उनकी 22 वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी गर्भवती थीं। 11 नवंबर की रात करीब आठ बजे वह अपनी बेटी को लेकर पलासी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां उसका इलाज चल रहा था।

- Advertisement -

स्वास्थ्य केंद्र से निजी नर्सिंग होम ले जाने का आरोप

मनोज मल्लिक के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब नौ बजे पलासी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने बताया कि खुशबू की डिलीवरी अगले दिन तक होगी। इसी दौरान, आदर्श नर्सिंग होम के संचालक शहनवाज आलम ने उनसे संपर्क किया। आरोप है कि शहनवाज आलम ने खुशबू को अपने नर्सिंग होम ले जाने और वहीं प्रसव कराने की बात कही। इसके बाद, पिता अपनी बेटी को लेकर सिमुना कॉम्प्लेक्स स्थित आदर्श नर्सिंग होम पहुंचे।

- Advertisement -

30 हजार रुपये लेकर ऑपरेशन में लापरवाही का दावा

प्राथमिकी के मुताबिक, आदर्श नर्सिंग होम में संचालक शहनवाज आलम अपने सहयोगियों के साथ खुशबू को प्रसव के लिए अंदर ले गए। पिता मनोज मल्लिक का आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर उनसे 30 हजार रुपये की मोटी रकम वसूली गई। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि डिलीवरी हो गई है और एक सहयोगी ने उन्हें नवजात बच्चा भी दिखाया।

मनोज मल्लिक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘ऑपरेशन के नाम पर 30 हजार रुपये लेने के बाद जब मैंने अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की, तो मुझे मिलने नहीं दिया गया। बहुत देर तक प्रयास करने के बाद जब मैं उसके पास पहुंचा, तो मेरी बेटी खुशबू की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद नर्सिंग होम संचालक शहनवाज आलम और उनके सभी सहयोगी मौके से फरार हो गए।’

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक आदर्श नर्सिंग होम के बाहर परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पलासी थाना पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है। इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार संचालक व सहयोगियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में छठ से पहले बड़ा हादसा: 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत, नहाय-खाय की खुशियां मातम में बदलीं

Darbhanga News: दरभंगा में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बिरौल के रोहार गांव में 3 साल के मासूम अंकित की डबरे में डूबने से मौत हो#DarbhangaNews,#ChildDrowning,#ChhathTragedy

Darbhanga Cyber Crime |दरभंगा में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल करने वाला बिरौल का ब्लैकमेलर कटिहार में धराया ! पढ़िए पूरी कहानी – मुझसे...

Darbhanga Cyber Crime: दरभंगा साइबर पुलिस ने एक बड़े एक्शन में लड़की के प्राइवेट फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले युवक को कटिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से शादी का दबाव ब#DarbhangaCyberCrime,#BiharPoliceAction,#PhotoViralArrest

Bihar Politics| तेजस्वी का NDA पर ‘महा-हमला’: गिनाए 7 गंभीर आरोप, मैथिली ठाकुर को लपेटा ! फोड़ा मंत्री-विधायकों पर हत्या-जमीन कब्जाने का ठीकरा!

Bihar NDA Allegations: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में NDA सरकार के विधायकों और मंत्रियों पर 7 संगीन आरोप लगाए हैं। हत्या, डकैती, भ्रष्टाचार, जमीन कब्जाने और अभद्र व्यवहार जैसे मा#BiharNDAAllegations,#TejashwiYadav,#BiharPolitics

मोकामा MLA अनंत सिंह की बेटी कितनी पढ़ी-लिखी हैं? US में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद

Anant Singh Daughter: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी चर्चा में है। उनकी पढ़ाई रांची से दिल्ली तक हुई है, जबकि होने वाले दामाद ने अमेरिका से एमबीए किया है#AnantSingh,#BiharNews,#MokamaMLA