spot_img

Araria News: अररिया से दिल्ली जा रही बस और ट्रक की भीषण टक्कर, Madhubani, Supaul, kishanganj के 20 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर, लगा भीषण जाम!

spot_img
- Advertisement -

Kushinagar Bus Accident: देर रात बिहार से दिल्ली जा रही लग्जरी बस और आलू-प्याज लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. सुबह-सुबह हुए इस हादसे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया.

- Advertisement -

कुशीनगर बस हादसा: हादसे की पूरी कहानी

बुधवार सुबह करीब तीन बजे कुशीनगर के पटहेरिया चौराहे के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अररिया, बिहार से दिल्ली जा रही शिवगुरु ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस विपरीत दिशा से आ रहे आलू-प्याज लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और एक विद्युत पोल से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

गंभीर रूप से घायल और राहत कार्य

घायलों में दो यात्रियों, अररिया के जोगबनी निवासी बाल किशुन शाह और कतरबानी थाना जोकी की बेगमा खातून की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को फाजिलनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जबकि कुछ मामूली चोटिल यात्रियों ने चौराहे पर ही निजी चिकित्सक से मरहम-पट्टी कराई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria News: NI वर्क ने Bihar में बिगाड़ा रेल यात्रियों का सफर, जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी रद्द, कई ट्रेन सेवा प्रभावित -केवल DARBHANGA तक

हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इस सड़क हादसा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घायलों में मधुबनी के झंझारपुर निवासी विशेश्वर पासवान और उनकी पत्नी जगदंबा देवी, निर्मली के जितेंद्र कामत, उनकी पत्नी रंजू देवी और बच्चे करण कुमार व अर्जुन, अररिया की नेहा कुमारी , फूलपरास के रवि शंकर राय, सुपौल के मुन्ना कुमार, उनकी मां देव सुंदरी और ननकी देवी तथा किशनगंज के श्याम सुरेंन व उनकी पत्नी फुलमुन्नी जैसे कई यात्री शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई और यातायात बहाली

सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने फंसे यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों – बस और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इस सड़क हादसा के बाद लग्जरी बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aurangabad News: बिहार की राजनीति में गरमाहट: औरंगाबाद MP की गाड़ी पर हमला, पीए-चालक से मारपीट, जांच शुरू

बिहार की राजनीति: औरंगाबाद जिले में सांसद अभय कुशवाहा की गाड़ी पर हुए हमले...

Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

Darbhanga Crime: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किला परिसर में बुधवार की सुबह गोलियों की...