spot_img

Benipatti ADJ ने प्रस्तावित वकालत खाना भवन निर्माण स्थल का लिया जायजा, कराया सीमांकन

spot_img
- Advertisement -

फोटो :- बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रस्तावित वकालत खाना भवन का चयनित स्थल का जायजा व सीमांकन कराते एडीजे व अन्य

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में प्रस्तावित वकालत खाना भवन के चयनित स्थल का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्र ने जायजा लिया। और उक्त भूमि का सीमांकन करवाकर संबधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने वकालत खाना भवन में कमरों की संख्या, शौचालय, बिजली, पेयजल आदि अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि भवन का निर्माण सरकार द्वारा जारी मानक के अनुरूप होना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News झंझारपुर कोर्ट से शातिर राकेश यादव हथकड़ी समेत फरार! पुलिस की आंख के सामने से हुआ गायब, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

और निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। बता दें कि भवन निर्माण विभाग के द्वारा तकरीबन 40 लाख रुपये की लागत से अधिवक्ता भवन का निर्णय कराना प्रस्तावित है।

इस दौरान उन्होंने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय कक्ष में अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायालय के कार्यों की भी जानकारी ली और अधिक से अधिक लंबित व गंभीर मामलों की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News| दीपावली पर Vigilance का बड़ा एक्शन! 5 लाख की रिश्वत लेते मधुबनी के पथ निर्माण इंजीनियर रितेश रंगे हाथ धराया, घर से मिले करोड़ों

मौके पर अपर समाहर्ता नरेश झा, एसडीएम मनीषा, एसीजेएम मनीष कुमार, डीसीएलआर राजू कुमार, भवन निर्माण विभाग के एसडीओ बबलू कुमार, कनीय अभियंता अब्दुल रहमान, अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता व एपीपी राजदेव तिवारी के अलावे अन्य कर्मी व अधिवक्तागण भी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Fire दरभंगा में सिगरेट की एक चिंगारी से दहकी दुकान! 50 हजार के कबाड़ी सामान जलकर राख, जांच शुरू

Darbhanga Fire: दरभंगा के लहेरियासराय में एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। सिगरेट की एक चिंगारी से लगी इस आग में 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।#DarbhangaFire,#BiharNews,#Lahariasarai

Darbhanga News| बाढ़ का पानी अब नहीं बनेगा आफत! कुशेश्वरस्थान के इस किसान ने कर दिया कमाल, सैलाब को बनाया मुनाफे का जरिया ...

Singara Farming: बिहार के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में किसान जवाहर पोद्दार ने बाढ़ के पानी को कमाई का जरिया बना लिया है। उन्होंने धान की जगह सिंघाड़े की खेती कर कम लागत में लाखों का#SingaraFarming,#BiharAgriculture,#FarmerSuccess

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 31 दिसंबर तक ये काम नहीं किया तो नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप! | पढ़िए – बंद हो जाएंगे...

Bihar Scholarship: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। 31 दिसंबर 2026 तक जन्म प्रमाण पत्र और बैंक खाता जमा नहीं करने पर छात्#BiharScholarship,#BiharEducation,#BirthCertificate

Madhubani News दीपावली की रात बेनीपट्टी में आग विकराल! | रेडिमेड दुकान का सब कुछ राख, 2 लाख का नुकसान, ‘साजिश’ की आशंका!

Benipatti Fire: मधुबनी के बेनीपट्टी में एक गरीब दुकानदार की दीपावली और छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब 2 लाख रुपये का सामान जलकर राख#BenipattiFire,#MadhubaniNews,#DiwaliChhathTragedy