Bihar Chhath Mahaparv 2026 reel contest का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य लोक आस्था के महापर्व की भव्यता, पवित्रता और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुँचाना है। इस अनूठी पहल के माध्यम से राज्यभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने का शानदार अवसर मिल रहा है।

प्रतिभागियों के लिए ये हैं खास विषय
विभाग की ओर से तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले क्रिएटर्स को कुछ चुनिंदा विषयों पर मौलिक रील्स तैयार करनी होंगी। प्रतिभागी छठ घाटों की स्वच्छता व साफ-सफाई, आकर्षक साज-सज्जा और खरना प्रसाद निर्माण पर अपनी वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा संध्या एवं प्रातःकालीन अर्घ्य की भव्यता, लाइट एंड साउंड शो, वाटर स्क्रीन और घाटों पर की गई विशेष व्यवस्थाओं को भी अपनी रील्स में शामिल किया जा सकता है।

कैसे लें प्रतियोगिता में हिस्सा
इस प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया बेहद सरल रखी गई है। क्रिएटर्स को अपनी तैयार की गई रील को इंस्टाग्राम, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पब्लिक मोड में अपलोड करना होगा। इसके बाद प्रतिभागियों को अपनी रील का लिंक निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आधिकारिक रूप से जमा करना होगा।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य क्रिएटर की नकल करने या फर्जी व्यूज यानी बॉट्स का इस्तेमाल करने पर प्रविष्टि तत्काल रद्द कर दी जाएगी।
यह प्रतियोगिता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले युवाओं और क्रिएटर्स के लिए अपनी कला के जरिए पर्व की दिव्यता को ग्लोबल मंच देने का एक बेहतरीन माध्यम साबित होगी।







