spot_img

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में ड्राइवर हत्याकांड का खौफनाक खुलासा, अवैध संबंध में मिली मौत, पढ़िए – जेल से छूटकर आया, मिला प्रेम जाल का भ्रम!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है जिसने सनसनी मचा दी है। नवगछिया में एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिसकी गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध और पैसों का लालच छुपा था।

- Advertisement -

बिहार के भागलपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नवगछिया के नया टोला में हुए ट्रक ड्राइवर नवीन सिंह की हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एक युवती काजल को गिरफ्तार किया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि काजल ने पैसों के लिए मृतक नवीन सिंह के साथ अवैध संबंध रखने की बात स्वीकार कर ली है। काजल का पति जेल में था, इस दौरान वह नवीन सिंह के साथ प्रेम संबंध में थी। पति के जेल से बाहर आने के बाद उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसके बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर नवीन सिंह को जाल में फंसाया और निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

Bihar Crime News: पुलिस ने ऐसे किया मर्डर केस का खुलासा

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 15 मई को नवगछिया थाना को सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड, नवगछिया नया टोला के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर घेराबंदी की। मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। एक विशेष टीम का गठन किया गया और जांच के दौरान काजल को नवगछिया से गिरफ्तार किया गया, जिससे मृतक के मोबाइल पर लंबी बातचीत होती थी। गिरफ्तारी के बाद काजल ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि नवीन सिंह के साथ उसका अवैध संबंध था और वह पैसों के लालच में उसके साथ रिलेशन में थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, हथियार -कारतूस बरामद, पढ़िए -घेराबंदी और ऐसे पकड़ा गया लुटेरा, कौन है गोल्डन यादव?

काजल का गुनाह कबूल, पति ब्रजेश ने दी मौत

काजल ने पुलिस को बताया कि जब उसका पति जेल में था, तब उसने मीठी बातों से नवीन कुमार को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। लेकिन जेल से छूटने के बाद जब पति ब्रजेश घर आया तो उसे आसपास के लोगों से अपनी पत्नी की हरकतों के बारे में पता चला। यह सुनकर ब्रजेश बेहद गुस्से में आ गया और उसने काजल की पिटाई की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बौखलाए पति ब्रजेश ने काजल से नवीन को फोन करके बुलाने को कहा। ब्रजेश ने अपने भाई नीतीश के साथ मिलकर एक योजना बनाई और नवीन को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है।

हत्या की रात की बातचीत और मृतक की पहचान

एसपी ने बताया कि हत्या की रात भी काजल और नवीन के बीच काफी देर तक बातचीत हुई थी। काजल उसी समय एक अन्य नंबर से भी बात कर रही थी। नवीन की पत्नी द्वारा दिए गए सुराग के आधार पर पुलिस ने काजल और नवीन के मोबाइल की जांच की, जिससे शक और भी गहरा हो गया। पुलिस ने दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल बरामद कर ली है। पुलिस अब काजल के पति ब्रजेश और देवर नीतीश की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के अनुसार, 15 मई को स्टेशन रोड के नया टोला में नवीन का शव मिला था। उसकी पहचान जेब में रखे पहचान पत्र से हुई थी। उसके सिर पर गहरे घाव थे और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारों की तलाश में जुट गई। मृतक की पत्नी सविता देवी ने बताया कि नवीन ने घर के गहने बेचकर करीब चार लाख रुपये काजल को दिए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar NSS News: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Darbhanga LNMU समेत बिहार में अब NSS कोर्स से संवरेगा भविष्य, कुलाधिपति की मुहर

बिहार के कुलाधिपति ने सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए नए एनएसएस सिलेबस को मंजूरी दे दी है। यह पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होगा।#BiharNSS,#NSSBihar,#UniversityNews

Saran Rail Accident News: छपरा में बड़ा हादसा टला! DMU ट्रेन ने मारी बस को टक्कर, यात्रियों की बची जान, मची सनसनी

Saran Rail Accident News: बिहार के छपरा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब DMU ट्रेन ने एक बस को टक्कर मार दी। यात्रियों के पहले ही उतर जाने से जानमाल का नुकसान नह#SaranRailAccident,#BiharNews,#TrainCollision

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या: क्या लूटपाट थी वजह? परिवार सदमे में

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक निराला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों को रात 3 बजे मौत की खबर मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच#BhagalpurCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Bhagalpur Bridge News: खुशखबरी! भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ी रफ्तार, बेली ब्रिज ने दिलाई राहत

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के उद्घाटन के बाद आवागमन बहाल हो गया है। एक महीने से बंद इस पुल के खुलने से लाखों लोगों को राहत मिली है, जिससे व्यापारBhagalpurNews,VikramshilaSetu,BiharNews