spot_img

बिहार में अपराध बेलगाम, सास-ससुर और ननद की करतूत, गला दबाकर कर विवाहिता की हत्या, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र के बारा खुर्द गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या सोमवार की सुबह गला दबाकर कर दी.मृतक नूरसराय गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी कुमारी है .

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लक्ष्मी कुमारी का पति बाहर रहकर काम करता है और यहां ससुराल वालें उसकी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट किया करते थे.

- Advertisement -

सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के साथ विवाद बढ़ गया था तो सास ससुर और ननद ने मिलकर लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी.हत्या की सूचना पड़ोसियों ने उसके मायके वालों को दी.

बताया जाता है कि दनियामा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी बीरन रविदास की पुत्री लक्ष्मी की एक बच्चा और एक बच्ची हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसे हमेशा प्रताड़ित किया करते थे और सोमवार की सुबह उसकी हत्या कर दी.

नूरसराय थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमदाबाद ने बताया

घटना की जानकारी मिली है.पुलिस मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में एक हत्या का मामला दर्ज करते हुए ससुराल पक्ष के सास, ननंद और ससुर को आरोपित किया गया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

देश के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: अब ₹32 में मिलेगा पेट्रोल! बदलेगी देश की तस्वीर, पढ़िए

Plastic Waste Fuel: वडोदरा के गति शक्ति विश्वविद्यालय ने प्लास्टिक कचरे से सस्ता पेट्रोल-डीजल बनाया है, जिसकी कीमत ₹32 प्रति लीटर होगी। यह पर्यावरण और देश के खजाने दोनों के लिए बड़#PlasticFuel,#GatiShaktiUniversity,#GreenEnergy

बिहार पुलिस एनकाउंटर पर भड़का देश: 26 साल के युवक की मौत, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bihar Police Encounter: भोजपुर में 26 वर्षीय भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर ने बिहार में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जबकि पांच पुलिसकर्मी निलंबित#BiharPolice,#BhojpurEncounter,#JusticeForBharat

सरकार का बड़ा फैसला: मैट्रिक से पहले तय होगा करियर! बिहार सरकार का छात्रों के लिए मास्टर प्लान

Bihar Model School: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने स्कूली शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव का ऐलान किया है। अब नौवीं कक्षा से ही छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने की तैयारी कराई जाएगी#BiharModelSchool,#SamratChoudhary,#BiharEducation

अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

Darbhanga DMCH: दरभंगा डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में आधे घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। निर्माण एजेंसी की लापरवाह#DarbhangaDMCH,#BiharHealth,#PowerOutage