spot_img

Bihar: विवाद में ऐसा गुस्सा, उग्र महिलाओं ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पड़ोसी की कर दी हत्या, विरोध में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, हंगामा

spot_img
- Advertisement -

Bihar के कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां विवाद के बाद महिलाओं का गुस्सा ऐसा फूटा कि पड़ोसी की निर्मम हत्या (Bihar: Women s anger erupted after dispute neighbor killed by pressing private part) कर दी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हिंसक झड़क में महिलाओं ने पड़ोसी साहेबाहे गांव के रामचंद्र बिंद का प्राइवेट पार्ट दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के साहेबाहे गांव में मंगलवार की रात हुई।

- Advertisement -

पत्नी ने अपने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इधर, बुधवार की सुबह पूरा मामला इतना गरम हो चुका था कि आक्रोशित लोगों ने सुबह लाश को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि पीड़ित परिवार के साथ पुलिस इंसाफ करे और यथासंभव मुआवजा मिले। वहीं, हत्याराेपी महिलाओं की जल्द गिरफ्तारी हो।

परिजन प्रशासन से चार लाख रुपया मुआवजा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष उदय भानू सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामचंद्र ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह चिमनी भट्ठा से घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रामचंद्र की पत्नी का आरोप है कि पड़ोसी घर की महिलाओं ने उसके पति के प्राइवेट पार्ट को इस कदर दबाया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजन निजी क्लीनिक में ले गए। लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। परिजन जब भभुआ से लौटे तो चैनपुर-धरौली पथ पर शव को रखकर रोड जाम कर दिया। इससे कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis