अप्रैल,29,2024
spot_img

बिहारी युवक महाराष्ट्र में सैन्य इलाकों की तस्वीरें पाकिस्तान वॉट्सऐप ग्रुप में भेजने में गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

गोपालगंज, देशज न्यूज। स्थानीय एक युवक को पाकिस्तानी एजेंट के रूप में सैन्य रक्षा क्षेत्र की कुछ तस्वीरे शेयर करने के  जुर्म में महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। युवक गोपालगंज जिले के बरौली के सोनबरसा के आलापुर गांव का रहने वाला है। युवक का नाम संजीव कुमार है जो बरौली के आलापुर निवासी कमल भगत का पुत्र है।

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिया गया। वह देओलली कैंप रेलवे स्टेशन के पास बस्ती में रहता है। वो सैन्य क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था, जिसे आधिकारिक रहस्य अधिनियम, 1923 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिजनो के मुताबिक युवक लॉकडाउन के दौरान अपने घर पर ही रहता था। इस दौरान घर की आर्थिक हालत खराब होने लगी। वह डेढ़ महीने पहले ही महाराष्ट्र में मजदूरी करने के लिये चला गया था, लेकिन पाकिस्तानी व्हाट्सऐप ग्रुप में कुछ आपत्तिजनक संदिग्ध तस्वीरें शेयर करने के जुर्म में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी वर्तमान में आरोपी नौ अक्टूबर तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेजा गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Gopalganj News | चुनाव ड्यूटी में Supaul जा रहे जवानों की बस में कंटेनर ने मारी ठोकर, 3 जवानों की मौत, 12 से अधिक जख्मी

आरोपी के गांव की भी जांच की जा रही है। ठेकेदार, जिसने उसे काम पर रखा था, उसके सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अधिक जानकारी निकालने में जुटी है।आखिर किसके कहने पर वो ये काम कर रहा था। क्या इससे पहले भी उसने इस तरह से तस्वीरें भेजी है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

इस घटना के बाद से ही गांव में ही लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं जबकि संजीव के परिजन डरे सहमे हुए है. दरअसल, पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप में देओलाली रक्षा क्षेत्र की तस्‍वीरें शेयर करने के मामले में अदालत ने एक युवक को 9 अक्‍टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. नागपुर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि 21 वर्षीय आरोपी संजीव कुमार को बीते शुक्रवार को कुछ सैनिकों ने उस समय पकड़ा था जब वह देओलली कैंप में सैन्य अस्पताल क्षेत्र की तस्वीरें क्लिक कर रहा था.

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat Crime News| गायघाट में युवक की गला रेतकर हत्या

जानकारों के मुताबिक इस क्षेत्र में फोटोग्राफी या वीडियो बनाना प्रतिबंधित है. जिसकी वजह से सैनिकों ने युवक को तत्काल हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया. मोबाइल की जांच में पता चला कि युवक ने कथित तौर पर पड़ोसी देश में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर तस्वीरें भेजी थीं. आरोपी संजीव कुमार को शनिवार शाम को देओलली कैंप पुलिस को सौंप दिया गया.

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें