spot_img

Double Murder: मां-बेटी की धारदार हथियार से घर में घुसकर हत्या, मोटिव में कई पेंच

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से बड़ी खबर है जहां शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बालापुर गांव में बीती रात घर में सो रही मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।  दिल को दहला देने वाली घटना में कई पेंच शुरूआत वारदात के साथ ही सामने आ रहे हैं जहां…घर के अन्य लोगों पर शक की सूई घूमने (Mother and daughter murdered with sharp weapons) लगी है।

- Advertisement -

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के मोटिव से ही महिला को मारा गया है। ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा है, नहीं तो इतने छोटे बच्चे की हत्या नहीं की गई होती, घटनास्थल से पुलिस ने एक चप्पल बरामद किया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

हैरानी की बात तो ये कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्य ने शोर क्यों नहीं मचाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की जांच के लिए डॉग एस्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

जानकारी के अनुसार बालापुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय अनीता देवी और उसकी पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोई हुई थी। घर के सभी सदस्यों के कमरा एक दूसरे से सटा हुआ है और सभी कमरे के दरवाजे खुले थे।

रात के एक बजे के करीब जब परिवार के किसी एक सदस्य की नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा। वो बिना किसी से कुछ कहे सो गया। सुबह में जब घर वाले महिला के कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए, महिला और उसकी पांच साल की बच्ची का शव खून से लतपथ था।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में पुलिस कस्टडी से आर्म्स एक्ट का अपराधगर्द सिपाही समेत नदी में कूदकर फरार!

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह एसपी मनीष कुमार और एसडीपीओ धीरज कुमार समेत पुलिस का पूरा अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। हत्यारों की पहचान के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल की टीम को बुलाया है।

घटना के संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव निवासी बबलू यादव की 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी एवं उसके पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ घर में सोई हुई थीं। घर के सभी सदस्यों के कमरे एक दूसरे से सटे हैं।
और सभी कमरों के दरवाजे खुले थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति - बड़ा आदेश

बीती देर रात एक बजे के करीब जब परिवार के ही किसी एक सदस्य की नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा लेकिन बिना किसी से कुछ कहे सोने चला गया। आज सुबह जब घरवालों ने उसके कमरे में प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए? महिला और उसके पांच साल की बच्ची का निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

एसपी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या के इरादे से ही उनकी हत्या की गई है वरना उतने छोटे बच्चे की हत्या नहीं की गई होती। घटनास्थल से पुलिस ने एक चप्पल बरामद किया है। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

हैरानी की बात है कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्यों ने उसके रूम में जाकर उसे क्यों नहीं देखा या फिर शोर क्यों नहीं मचाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala