spot_img

बक्सर में पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर हत्या के बाद अपराधियों ने लूटे पांच लाख

spot_img
- Advertisement -

बक्सर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। नया भोजपुर ओपी अंतर्गत एनएच -84 पर प्रतापसागर गांव स्थित इंडियन बैंक की शाखा के समीप सोमवार दोपहर मोटर साइकिल सवार हथियार बंद अपराधियों ने भारत पेट्रोलियम में कार्यरत कर्मी मनोज पासवान (40 ) को गोलीमार कर रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रतापसागर स्थित इंडियन बैक के मुख्य गेट पर सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार हत्या कर दी। फिर 5 लाख 72 हजार लूटकर भाग निकले।

- Advertisement -

लूट की सूचना पर एएसपी श्रीराज के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लूट में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज ख़ंगाल रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मृतक की पहचान बक्सर के दहिवर गांव निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है। पुलिस अभी छानबीन कर रही है।

घटना के बाद लोगों की ओर से इस लूट की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गम्भीर रुप से घायल कर्मी को सदर अस्पताल ले आई जहां चिकित्सकों ने कर्मी को मृत घोषित कर दिया।

लूटी गई रकम को लेकर पुलिस ने बताया कि दोपहर पम्प कर्मी मनोज पासवान पांच लाख रुपये इंडियन बैक की शाखा में जमा कराने गया था।पर शाखा के समीप पहुंचते ही पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया।

घटना को लेकर पुलिस जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।इंडियन बैंक की उक्त शाखा प्रताप सागर गांव स्थित मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के प्रांगण में है। इसकी वजह से यहां हरदम भीड़ रहती है।ऐसे में भरी दोपहरी लूट की इस घटना ने लोगों में पुलिस व्यवस्था के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया है।मृत कर्मी मनोज पासवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गाव का रहने वाला था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports