back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

दशहरा पर पटनावासियों के लिए सबकुछ चकाचक, CM Nitish Kumar ने लोहिया पथ चक्र फेज-1 का उदघाटन कर दी बड़ी सौगात, पहुंच हुआ आसान

spot_img
- Advertisement -

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के पंत भवन, स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का  लोकार्पण किया। इसके बाद सीएम ने आज शुरू किये गये विश्वेश्वरैया भवन, नेहरु पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरु पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में लोहिया पथ चक्र फेज-1 का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही आम नागरिकों के लिए अंडरपास खोल दिया गया है। नीतीश कुमार ने पंत भवन, नेहरू पथ स्थित लोहिया पथ चक्र फेज-1 का फीता काटकर लोकार्पण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लायें ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जायेगा तो वाहनों का परिचालन और अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सनसनीखेज खुलासा: Bihar AI images के दुरुपयोग का आरोपी अरवल से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PM Modi समेत वरिष्ठ महिला नेताओं की आपत्तिजनक फोटों Social Media में डालता था सिद्धनाथ

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने आज शुरू किये गये विश्वेश्वरैया भवन, नेहरु पथ यू-टर्न अंडरपास और दारोगा राय पथ से नेहरु पथ को जोड़ने वाले अंडरपास का जायजा लिया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

वही इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोहिया पथ चक्र के शेष निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि काम बेहतर ढंग से हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखते हुए काम में तेजी लाएं ताकि लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिल सके।

उन्होंने कहा कि जब लोहिया पथ चक्र पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा तो वाहनों का परिचालन व अधिक सुगम होगा। बोरिंग कैनाल रोड की तरफ भी लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति को हम बराबर आकर देखते रहे हैं।

वही इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह समेत अधिकारीगण एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohini Acharya ने PM Modi को बताया ‘फोटोजीवी प्रधान’, डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

Rohini Acharya: सियासी तरकश से जब आरोपों के तीर निकलते हैं, तो सामने कौन...

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें