मई,6,2024
spot_img

दरभंगा में विवाहिता को अगवा कर जबरन दिव्यांग से सिंदूर भरवाने वाले 13 आरोपी कहां हैं…?

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव कांड के 13 आरोपी कहां हैं। क्या पुलिस की गिरफ्त इतनी कमजोर पड़ गई है।  चार दिन बाद भी विवाहिता का अगवा कर जबरन दिव्यांग से सिंदूर भरवाने को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ितों व आम लोगों में आक्रोश है। लोग यही कह रहे यह पुलिस प्रशासन की नाकामी है। आधारपुर की घटना तथाकथित सभ्य समाज के ऊपर कलंक है। दरअसल, गांव के एक लड़के ने प्रेम प्रसंग में गांव की एक लड़की के साथ गांव से बाहर जाकर शादी कर ली थी। इस घटना के विरोध में लड़की के चाची ने थाने में आवेदन देकर लड़का सहित सात लोगों के विरुद्ध लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। गांव से बाहर शादी करने के बाद लड़का-लड़की की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गयी।

इस घटना से आक्रोशित लड़की पक्ष के लोगों ने दीपावली की दोपहर लड़के के घर में घुसकर जमकर मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट की। इतने से मन नहीं भरा तो लड़के की मां को जबरन मारते पीटते, घसीटते हुए अपने घर ले गये। वहां दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। निरीह महिला का बाल काटकर जबरन एक दिव्यांग महादलित से मांग में सिंदूर भरवाकर शादी करवाई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

घटना के बाद हरकत में आयीपुलिस ने पीड़ित पक्ष के उमेश झा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर गांव में पुलिस बल को पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात किया। इस मामले में गांव के ही दिलीप कुमार झा,ललन झा,अनिल झा सहित दस पुरुष एवं पांच महिलाओं को नामजद किया गया था।

बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने गांव जाकर इस कांड का पर्यवेक्षण किया।थानाध्यक्ष को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आदेश दिया। इस बीच सभी आरोपी फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद इस कांड के मात्र दो आरोपियों को दबोचने में पुलिस को सफलता मिली है जबकि तेरह आरोपी अब भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने बताया कि एक भी दोषी को बख्शा नहीं जायगी। कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ति परिवार को पुलिस की सुरक्षा प्रदान की गई है। गांव की स्थिति सामान्य है। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य को शीघ्र गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections Analysis| चूल्हे पर चढ़ गई रोटी...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें