spot_img

Darbhanga News| Singhwara News| अब सिंहवाड़ा नगर पंचायत के भाग जाग जाएंगें…17 महीनें बाद नई भोर, नए कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने संभाला पदभार, कहा, विकास ही प्राथमिकता

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Singhwara News| अब सिंहवाड़ा नगर पंचायत के भाग जाग जाएंगें…17 महीनें बाद नई भोर, नए कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने संभाला पदभार, कहा, विकास ही प्राथमिकताकरीब सत्रह (Darbhanga’s Singhwara gets new executive officer) माह बाद विकास की नई रथ पर सिंहवाड़ा नगर पंचायत सवार होने जा रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Singhwara News| नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया

जहां, सिंहवाड़ा नगर पंचायत की जरूरत, यहां की सुविधा, लोगों का मनमाफिक काम अब होगा। इसकी उम्मीद (Akshay Kumar becomes Singhwara Nagar Panchayat New Executive Officer) जग गई है। जहां, दो जुलाई यानि मंगल को सिंहवाड़ा नगर पंचायत की मंगलमय शुरूआत हो रही है। सिंहवाड़ा नगर पंचायत को अपना कार्यपालक पदाधिकारी मिल गया है। जहां, नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Singhwara News| मुख्य पार्षद प्रेम कुमार लगातार इतने महीनों तक अथक कोशिश करते रहे

जानकारी के अनुसार, सत्रह माह से सिंहवाड़ा नगर पंचायत का विकास ठप था। नगर पंचायत की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं था। यहां के मुख्य पार्षद प्रेम कुमार लगातार इतने महीनों तक अथक कोशिश करते रहे। करीब दो दर्जन आवेदन हर उन अधिकारियों की टेबल तक पहुंचाई। लेकिन, कहीं से कोई इंसाफ सिंहवाड़ा नगर पंचायत को नहीं मिला। मायूसी के अलावे यहां के मुख्य पार्षद समेत सभी पार्षदों के पास कुछ शेष बचा नहीं था। लेकिन, अब नई उम्मीद जग गई है। जहां, नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अक्षय कुमार ने आज योगदान दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News दरभंगा के भीड़भाड़ वाले इलाके में 12 लाख की लूट, स्वर्ण व्यवसायी को पिस्तौल सटाकर उड़ाए जेवर! पढ़िए - हाथ खाली - चिंता और सवाल

Darbhanga News|Singhwara News| ये सभी थे मौजूद

जानकारी के अनुसार, आज नगर पंचायत सिंहवाड़ा कार्यालय में मुख्य पार्षद प्रेम कुमार, उप मुख्य पार्षद दीपू कुमार, हजारी कुमार,सुनील कुमार, मालती कुमारी समेत सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में नए कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

Darbhanga News|Singhwara News| स्वागत के साथ उम्मीद, बहुरेंगे अब सिंहवाड़ा नगर पंचायत के दिन

मौके पर मुख्य पार्षद प्रेम कुमार ने नए कार्यपालक पदाधिकारी अक्षय कुमार का स्वागत करते हुए नगर पंचायत सिंहवाड़ा की जन समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही उम्मीद जाहिर की कि अब इस सिंहवाड़ा नगर पंचायत के दिन बहुरेंगे। विकास की रफ्तार तेज होगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में झाड़-फूंक ने ली मासूम की जान! सांप काटने के बाद नहीं कराया इलाज, रास्ते में हुई मौत

Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा नगर पंचायत के विकास की नई गाथा लिखेंगे अक्षय कुमार

इस पर नव नियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी को आशा और विश्वास दिलाता हूं, पिछले पदाधिकारी के कार्यकाल से बेहतर कार्य होगा। आम जनता का कार्य को सही समय पर निदान किया जाएगा। सिंहवाड़ा नगर पंचायत के विकास की नई गाथा लिखेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले के डॉ. अमरकान्त कुमर ने बढ़ाया बिहार का मान, ग्वालियर में मिला बड़ा सम्मान!

Bihar Amarkant Kumar: बिहार के जाले जिले के डॉ. अमरकान्त कुमर को ग्वालियर में 'पंडित दामोदर दास चतुर्वेदी स्मृति सम्मान' से नवाजा गया। इस वैश्विक कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यका#BiharNews,#AmarkantKumar,#SahityaSamman

दरभंगा केवटी की दोहरी हलचल 2 खबर जरूर पढ़िए : धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पुलिस ने दबोचे 3 वांटेड

Darbhanga News: दरभंगा के केवटी प्रखंड में गुरुवार का दिन दो महत्वपूर्ण खबरों से भरा रहा। एक ओर जहां संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य कलश यात्रा निकली, वहीं पुलिस ने तीन#DarbhangaNews,#Kewati,#RavidasJayanti

भागलपुर में नशे के सौदागरों पर कहर! पुलिस ने 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 को दबोचा

Bhagalpur Brown Sugar: भागलपुर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 'स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर' अभियान के तहत तीन तस्करों को 14.32 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी के साथ#BhagalpurPolice,#BrownSugarArrest,#BiharDrugs

Bhagalpur Police Action पुलिस का बड़ा एक्शन! 15 हजार का इनामी अपराधी अशरफ सहयोगी के साथ गिरफ्तार

Bihar Police Action: भागलपुर में आरपीएफ, जीआरपी और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 15 हजार के इनामी अपराधी मोहम्मद अशरफ और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उनके आपराधिक नेटव#BiharPoliceAction,#BhagalpurCrime,#MohammadAshraf