मई,10,2024
spot_img

Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | बिहार सरकार के 2 लाख का इनामी, बहेड़ी तिहरे हत्याकांड का फरार कुख्यात मोस्ट वांटेड अपराधी अंगद सिंह गिरफ्तार

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | बिहार सरकार के 2 लाख का इनामी अपराधी और बहेड़ी तिहरे हत्याकांड का फरार कुख्यात अपराधी अंगद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहा था। इनामी अपराधी अंगद सिंह पर बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। डीएसपी डॉ. कुमार सुमित ने बताया कैसे हुई झारखंड से कुख्यात की गिरफ्तारी। पढ़िए सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder| टेक्निकल सेल की पुलिस ने किया कुख्यात को गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए नगर निगम कर्मी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी अंगद सिंह को टेक्निकल सेल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्यालय ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | वर्ष 21 जून 2023 को नगर निगम कर्मी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव के अनिल सिंह समेत तीन लोगों की हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 21 जून 2023 को नगर निगम के कर्मी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या की गई थी। इस मामले में अंगद सहित तीन आरोपी फरार चल रहे थे। राज्य सरकार ने अंगद सिंह पर₹2 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Babubarahi News| बाबूबरही फाइनेंस के CRO Santosh Mandal का कहीं पता नहीं, कलेक्शन के लिए निकले, लावारिस हालत में मिली बाइक


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | पुलिस मुख्यालय के घोषित मोस्ट वांटेड इनामी अपराधियों की सूची में है शामिल

जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय ने आज राज्य के वांछित अपराधियों की सूची घोषित करते हुए ऐसे अपराधियों पर बड़े इनाम की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड इनामी अपराधियों की सूची में दरभंगा जिला के भी तीन अपराधियों जिसमे बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी विजयवर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | जिला पुलिस की सूची पांच कांडों में शामिल अपराधी है

यह जिला पुलिस की सूची पांच कांडों में शामिल अपराधी है। वहीं, इसी इलाके के रहने वाले मनीष कुमार सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ सूटर सिंह जो कुल बीस कांडों में वांछित है। इस पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है जबकि कीर्ति सिंह उर्फ अन्नू सिंह कुल सात कांडों में वांछित है इसपर पुलिस ने एक लाख रुपया का इनाम घोषित किया है। पढ़िए पूरी खबर


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | झारखंड के रांची जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लतमा हेसाद डॉन बॉस्को स्कूल के पास से हुआ गिरफ्तार

बहेड़ी थाना के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड एवं जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन कांडों के नामजद आरोपी अंगद सिंह को जिले के गठित एसआईटी की टीम ने पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची अवस्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लतमा हेसाद डॉन बॉस्को स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Bhagalpur Accident News| तेज रफ्तार कार की अलहे सुबह हाइवा से टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | डीएसपी डॉ. कुमार सुमित ने बताया

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वारा₹2 लाख का इनाम घोषित किया गया था। अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएसपी डॉक्टर कुमार सुमित ने बताया कि बहेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम नीमैठी के पास मुख्य सड़क पर अनिल सिंह, मनीष सिंह एवं मुन्ना सिंह की हत्या टाटा सफारी को घेरकर दिनदहाड़े अंधाधुंध गोली मारकर कर दी गई थी।


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | अंगद सिंह उर्फ विजयवर्धन सिंह

इस संबंध में बहेड़ी थाना कांड संख्या 219/23 धारा 302/34 के तहत दर्ज की गई थी। जिसमें अनुसंधान के क्रम में जिला के टॉप टेन अपराधकर्मी में शामिल अंगद सिंह उर्फ विजयवर्धन सिंह पेसर स्वर्गीय देवनारायण सिंह साकिन-जोरजा,थाना बहेरी की संलिप्तता पाई गई थी। लेकिन यह दूर्दान्त अपराधी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | केवल बहेड़ी थाना में 15 संगीन कांडों समेत नगर थाना और एपीएम थाना में भी दर्ज है मामला

इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय पटना की ओर स्पेशल टास्क फोर्स गठित करते हुए सूचना देने वाले को₹2 लाख इनाम की घोषणा की गई थी। डीएसपी श्री डॉ सुमित ने बताया कि इनके विरुद्ध केवल बहेड़ी थाना में 15 मामले संगीन कांडों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। जबकि आधे दर्जन से अधिक नगर थाना में एवं अशोक पेपर मिल थाना में दर्ज है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahatma Gandhi Shikshan Sansthaan के छात्रों का संदेश...मेरे प्यारे मम्मी-पापा, 13 मई को वोट डालने जरूर जाना


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | कई मामलों में आरोप पत्र भी हो चुका है दाखिल

इसमें कई मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल की जा चुकी है ।वर्तमान बहेड़ी थाना कांड संख्या 219/23 में फरार चल रहे उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर भी विशेष टीम गठित की गई थी। जिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अंगद सिंह का लोकेशन पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची शहर अंतर्गत थाना जगन्नाथपुर के लतमा हेसाद डॉन बॉस्को स्कूल के पास गुप्त स्थान पर छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर इन्हें उक्त स्थल से गिरफ्तार किया गया है।


Darbhanga Crime News | Baheri Triple Murder | डीएसपी डॉ. सुमित ने बताया, टीम में  शामिल सभी पुलिसकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत, सभी हैं बधाई के पात्र

विशेष छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार बहेड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा जिला तकनीकी शाखा, रामबाबू राय जिला तकनीकी शाखा, राजीव रंजन जिला तकनीकी शाखा एवं अनमोल कुमार जिला तकनीकी शाखा दरभंगा शामिल थे। डीएसपी डॉ. सुमित ने बताया कि टीम में  शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी पुलिसकर्मी बधाई के पात्र है। इस दौरान बहेड़ी थाना अध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी एवं अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें