अप्रैल,29,2024
spot_img

विधायक संजय सरावगी का झलका आक्रोश कहा, नगर निगम नहीं दे रहा बाढ़ पीड़ितों की सूची

spot_img
spot_img
spot_img
  • आखिर क्यों आनाकानी कर रहा नगर निगम, ये है मुख्य मु्द्दा 
  • नगर निगम जल्द भेजे सूची: संजय सरावगी
  • बाढ़ पीड़ितों के सहायता में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं
  •  नगर निगम नहीं दे रहा बाढ़ पीड़ितों की सूची
  •  बार बार विधायक कर रहे नगर निगम से अपील
  •  जिला के बाढ़ पीड़ितों के खाता में पहुंच चुकी सहायता राशि
  • नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित अभी तक हैं वंचित
  • डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम को भी विधायक ने दी जानकारी
  • बाढ़ प्रभावित स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे नगर विधायकविधायक संजय सरावगी का झलका आक्रोश कहा, नगर निगम नहीं दे रहा बाढ़ पीड़ितों की सूची

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर निगम प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत देने में कतई गंभीर नहीं है। यही वजह है, नगर विधायक संजय सरावगी के बार-बार कहने के बाद भी नगर निगम प्रशासन विधायक की बातों की अनदेखी कर रहा है। यही वजह है, क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित लोगों के खाते में अभी तक बाढ़ राहत की 6-6 हजार की राशि नहीं पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, इसको लेकर नगर विधायक श्री सरावगी ने आक्रोश जताया है। नगर विधायक ने डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम व नगर आयुक्त धनश्याम मीणा से दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहायता राशि मिलने को लेकर सूची भेजने के संबंध में दूरभाष पर बात भी की, बावजूद निगम इसको नजरअंदाज कर रहा है।

विधायक श्री सरावगी ने कहा, नगर निगम को मेरी ओर से बार-बार नगर आयुक्त व सिटी मैनेजर को बार-बार स्मारित किए जाने के बावजूद अभी के समय में अभी तक बाढ़ पीड़ितों की सूची प्रस्तुत नहीं की गई है जो अत्यंत विस्मयकारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| बाल्टी लेकर हांफता किशोर....न बची रोटी, कपड़ा ना मकान...दौड़ी करंट...राख में झड़ते चले गए सैनी और सिमिंदर के अरमान...नसीब खाक

नगर विधायक ने बताया, अभी के समय में केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर इतनी तत्परता दिखाई जा रही है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते कहा, गत 24 जुलाई को ही जिला के ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश किया लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सरकार की तत्परता से ग्रामीण क्षेत्रों के 2.25 लाख से अधिक परिवारों को बाढ़ सहायता राशि प्राप्त हो गई , इसके बावजूद नगर निगम अपनी गति को बढ़ाने को लेकर तैयार नहीं है।विधायक संजय सरावगी का झलका आक्रोश कहा, नगर निगम नहीं दे रहा बाढ़ पीड़ितों की सूची

दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में लगभग 25 हजार से ज्यादा बाढ पिड़ित परिवार है उनके खाते में ग्रामीण क्षेत्र की तरह छ: छ: हजार की राशी प्रत्येक परिवार के खाते में भेजने के लिए सरकार संकल्पित है नगर विधायक संजय सरावगी  शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र वार्ड नंबर 2,3,4,1 एवं ग्रामीण क्षेत्र में हरपुर, शीशो, करकौली, सारामोहम्मद, साराडीह अन्य स्थलों पर पहुंचकर  बाढ प्रभावित परिवारों से मिले व सामुदाईक रसोई व अन्य व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News |Home Minister Amit Shah | हवा में कुछ सेंकेंड झूल गया Amit Shah का हेलीकॉप्टर...बड़ा हादसा टला

बाढ़़ पीड़ितों के खान-पान की गुणवत्ता एवं साफ सफाई को लेकर नगर विधायक काफी गंभीर दिखे। नगर निगम को सभी आश्रय स्थलो में  बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए  चूना- ब्लिचिंग पाऊडर छिंटनें का भी निर्देश दिया।बाढ पिड़ितों की बड़ी संख्या को देखते हूए कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से अपने सामने वार्ड 3 स्थित कन्या पाठशाला,बेलाशंकर में तत्काल संभावीत संक्रमितों के 20 व्यक्तियों को कोविड 19 जांच कराया।।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

 

नगर विधायक ने बताया,सभी बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहूंचाने के लिए वे संकल्पिित हैं।, नगर विधायक ने जानकारी दी है, दरभंगा जिला अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 2.25 लाख परिवारों से उपर बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों मे 6-6 हजार की राशि चली गयी है, परंतु नगर निगम क्षेत्र में सूची के अभाव में अभी तक बाढ प्रभावित परिवारों को राशी नही भेजी जा सकी है।

 

नगर विधायक ने नगर निगम से  कहा है की जल्द से जल्द शहर के भी बाढ प्रभावित परिवारों की सूची बनाकर शीघ्र  उपलब्ध करावें जिससे की शहर के बाढ़ प्रभावित परिवारों को भी छह-छह हजार की राशि का लाभ उन्हें शीघ्र  मिल सके।विधायक के साथ शंभु साह, पप्पू ठाकूर,सूरज दास,मून्नी खातून मुखिया,शत्रुघन यादव, मनीष खट्टीक, विनोद मंडल, बजरंगी दास, लक्ष्मी राम व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।विधायक संजय सरावगी का झलका आक्रोश कहा, नगर निगम नहीं दे रहा बाढ़ पीड़ितों की सूची

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें