spot_img

Darbhanga News| Biraul News| बिरौल की गर्मी को बिजली रानी की करंट, शाम ढलते ही दिखा रहीं नखरें, साहेब कहते हैं, ऊपरी समस्या है…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Biraul News| बिरौल की गर्मी को बिजली रानी की करंट लग गई है। शाम ढलते ही बिजली रानी गुम हो जाती हैं। इनके इस नखरें ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। ऊपर से साहेब कहते हैं, ऊपरी समस्या है…। आखिर, लोगों का क्या होगा? विभाग को पैसे देते हैं? मुफ्त की बिजली थोड़े ही है कि प्रसाद मिला नहीं मिला…हालात बिरौल की बेहद खराब है। जहां, चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में शाम ढलते ही बिजली की आंख मिचौली से हलकान बने लोग बीमार पड़ रहे हैं। जहां,  बिजली की स्थिति इन दिनों चरमरा गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Biraul News| जहां शाम होते ही बिजली अपना तांडव दिखाना शुरू कर देती है, विभाग का पल्ला झाड़ना

जहा शाम होते ही बिजली अपना तांडव दिखाना शुरू कर देती है। बिजली की स्थिति का आलम यह है कि शाम होते ही दर्जनो बार बिजली आती, है और जाती है।यह समस्या कोई एक दिन की नहीं है। कमोवेश सभी दिनों की है। बिजली विभाग से पूछे जाने पर बिजली लोड सेंडिंग कह कर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Biraul News| शाम में महिलाओं का भोजन पकना हो रहा दूभर

जहां उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शाम में बिजली कटने से अन्य लोगों को होती है, लेकिन सबसे ज्यादे समस्या उन गृहणी महिलाओं को उठानी पड़ती है, जो शाम में भोजन बनाने के दौरान होता है। शरीर से टपटप पसीने छूटने लगता है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Biraul News| विभाग को समस्याओं से मतलब नहीं, बस समय पर बिल भरते रहिए…

बिजली विभाग इन समस्याओं पर नजर अंदाज करते देखा जा रहा है।गर्मी का आलम यह है कि तेज धूप और लू के चलते लोगो को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Darbhanga News| Biraul News| सुपौल बाजार के व्यवसायी रविंद्र पौद्दार, मनोज आजाद ने बताया

सुपौल बाजार के व्यवसायी रविंद्र पौद्दार ने बताया कि सुबह दस बजे के बाद से ही सूरज की तपिश इतनी बढ़ जाती है, कि धूप में खड़ा होना मुश्किल हो जाता है।मनोज आजाद ने बताया कि लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचते हैं और जरूरी काम भी धूप कम होने के बाद ही करने की कोशिश करते हैं यदि किसी को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ता है, तो वे खुद को पूरी तरह से कवर करके निकलते हैं।

Darbhanga News| Biraul News| डॉ. शशिभूषण महतो ने बताया

डॉ. शशिभूषण महतो ने बताया कि लोगों से पड़ रही लू के दौरान केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलने की सलाह दिया है। उन्होंने अधिक पानी पीने की बात कही है। ताकि लू का असर कम हो सके।

Darbhanga News| Biraul News| कहते हैं एसडीओ साहेब

इधर बिजली एसडीओ प्रभास चन्द्र ने बताया कि शाम में क्षमता से अधिक बिजली अधिक खपत होने के कारण यह समस्या ऊपर से ही आ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Court News: प्रेमिका के बुलाने पर गए सलमान की हुई थी हत्या: दरभंगा कोर्ट से पिता-पुत्र को झटका, जमानत याचिका खारिज

Darbhanga Court News: दरभंगा कोर्ट ने एक अहम फैसले में 21 वर्षीय मो. सलमान हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र मंजर आलम और अरमान मल्लिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला प्रेम प्रसं#DarbhangaCourt,#MurderCase,#BailRejected

Bihar Agriculture Scheme: बिहार के किसानों की बदलेगी किस्मत! सरकार ने दी 24 करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

Bihar Agriculture Scheme: बिहार सरकार ने किसानों के लिए 24 करोड़ रुपये की कृषि अवसंरचना योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत 305 गोदाम और 400 खलिहान बनेंगे, जिससे उपज भंडारण और विपणन में सुधाBiharAgriculture,FarmerWelfare,RuralDevelopment

Darbhanga News: LNMU के केंद्रीय पुस्तकालय में Muzaffurpur के छात्र हुए मुरीद! डिजिटल लाइब्रेरी और शांत माहौल ने जीता दिल

Darbhanga News: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के केंद्रीय पुस्तकालय में भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के 31 छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया। छात्रों ने यDarbhangaNews,LNMU,BiharEducation

Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा में 17-18 जून को लगेंगे जन कल्याण शिविर, 18 प्रखंडों में किन योजनाओं का मिलेगा लाभ और कौन होंगे नोडल...

Darbhanga News: दरभंगा जिले के सभी 18 प्रखंडों में 17 और 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर लगेंगे। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर इन शिविरों में केंद्र व राज्DarbhangaNews,BiharGovernmentSchemes,JanKalyanShivirs