दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिलाधिकारी राजीव रौशन के जनता दरबार आज अजीब वाकया उस वक्त हुआ जब खून से लथपथ एक वृद्ध महिला जिलाधिकारी के पास पहुंच गई।
बताया जा रहा हैं कि 80 वर्षीय पति ने अपनी 75 वर्षीय पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस कारण वह घायल हो गई थी। वृद्ध महिला ने पुत्र और पुत्रवधू पर डायन कहने का भी आरोप लगाया हैं।
जिलाधिकारी ने वृद्ध महिला को इलाज के लिए वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा को जिम्मेदारी दी। वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा ने तत्परता दिखाते हुए 75 वर्षीय महिला रौशन आरा को महिला थाना लेकर खुद पहुंच गई। यही नहीं, बहादुरपुर पीएचसी से एम्बुलेंस के साथ डॉ. मनोज कुमार को मेडिकल टीम के साथ बुलाया।
महिला थाना पर ही उस महिला का इलाज कराया। इस दौरान महिला के कटे हुए हाथ पर तीन टांके लगाए गये । वरीय उप समाहर्ता के निर्देश पर महिला थाना के जेएसआई ब्रजेश पांडेय और महिला सिपाही के साथ महिला को घर भेजा गया।
वृद्ध महिला रोशन आरा ने बताया कि उसके पति मो. जब्बार बलभद्रपुर बेता रोड के स्थाई निवासी हैं। और, उनके साथ मारपीट करते रहते हैं। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र मो. अब्बास और पुत्रवधू रौशन परवीन उन्हें डायन का आरोप लगाकर घर से निकालने की बात हमेशा करता रहता हैं।
उक्त वृद्ध महिला को परिजनों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था। वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा ने डॉक्टर को निर्देश दिया है कि उनका इलाज करते रहेंगे। वहीं, उन्होंने महिला थाना को निर्देश दिया है कि वृद्ध महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करें।







