spot_img

दरभंगा में बवाल, पुलिस ने चलाई गोली? क्या बता रहे SDPO Amit Kumar, 165 पर केस, मवालियों की तस्वीर जारी

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने फोटो शेयर किया गया है। यह तस्वीर उन लोगों की है जिनकर सड़क जाम करने और पत्थर बाजी करने का आरोप है। कुल 26 फोटो में डेढ़ सौ लोगों का चेहरा है। यह फोटो वायरल किया गया है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पहचान हो रही। वहीं, पुलिस पर गोली चलाने के आरोप पर एसडीपीओ अमित कुमार ने क्या कहा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन। लहेरियासराय थाना की पुलिस और मोहल्ले के लोगों के बीच हुए रोड़ेबाजी मामले में 15 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दारोगा अमित कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार 06 लोगों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

इधर मोहल्ले के एक दिव्यांग 45 वर्षीय रामकिशोर पासवान की मौत हो गई। उनका भतीजा अनिल पासवान ने कहा है कि रोड़ेबाजी और भगदड़ के दौरान पुलिस के द्वारा उपद्रवियों को खदेड़ने के दौरान दिव्यांग रामकिशोर पासवान सड़क पर गिर गए इस दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की गई है वह पिछले कई महीनो से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण उनकी मौत हुई है। रविवार को उनकी अंत्येष्टि भी कर दी गई है।

- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सैदनगर अभंडा के रहने वाले बिंदेश्वर यादव, उनके पुत्र योगेंद्र कुमार, मुहल्ले के विकास कुमार पड़ोस की रहने वाली मोहिनी देवी, बिंदेश्वर यादव की शाली मंजू देवी, करण मलिक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shravani Mahotsav गंगेश्वर धाम में 108 कन्याओं की शोभायात्रा! लाल-पीली चुनरियों में सजी, पवित्र जल से भरे कलश से गूंजा 'हर हर महादेव', श्रावणी मेला महोत्सव के भव्य शुभारंभ से धन्य हुआ यह रतनपुर धाम!

वहीं एक नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। वहीं नौ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि अज्ञात डेढ़ सौ लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। उन लोगों का सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर खोज की जा रही है। जल्द ही उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। रोड़ेबाजी के बाद हिरासत में लिए गए 29 व्यक्ति में से 23 लोगों को वीडियो और फोटो देखने के बाद उपद्रव में शामिल नहीं होने के कारण कागजी प्रक्रिया कर छोड़ दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष के द्वारा आगजनी और रोड जाम सहित पत्थरबाजी करने वाले लोगों का फोटो प्रकाशित किया गया है। इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भैंस चोरी का आरोपी दबोचा गया! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दूसरे की तलाश

बता दें कि समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के द्वारा दहेज प्रताड़ना के मामले में समस्तीपुर जिला के जितवारपुर के रहने वाली रामबाबू राय की पुत्री अल्पना कुमारी ने सैदनगर अभंडा मोहल्ले के रहने वाले बिंदेश्वर यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार पर मामला दर्ज करवाई थी।

जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण व्यवहार न्यायालय के द्वारा कुर्की जप्ती का आदेश निर्गत किया गया था। शनिवार को थाना के दारोगा अमित कुमार, आरके दुबे सहित डायल 112 के पुलिस कर्मी के साथ गिरफ्तार करने गए थे जहां इन लोगों के साथ मारपीट कर हाथ में दांत काट कर घायल कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कमतौल में आस्था और स्थानीय बाजार का यह अद्भुत मेल ! मुढ़ी - गरमा-गरम जलेबी, कड़ाही में छनती इमरती की ताजी-ताजी खुशबू

सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई पुलिस बल जितेंद्र कुमार के घर पहुंच कर बिंदेश्वर यादव और योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आए। किसी व्यक्ति ने अफवाह फैला दिया कि जितेंद्र को पुलिस ने गोली मार दी है।

अफवाह को लेकर मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए। लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया। जाम हटाने गई पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी कर दी। थानाध्यक्ष ने आत्मरक्षा के लिए दो राउंड गोली चलाई। लेकिन सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से गोली नहीं चलाई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में नशे पर पुलिस का एक्शन! 650 ग्राम गांजा संग दो धरे गए

Bhagalpur Ganja: भागलपुर में जोगसर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दीपनगर चौक के पास से 650 ग्राम गांजा और नकदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।#BhagalpurNews,#GanjaSmuggling,#BiharPolice

भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! 122 साइबर ठगी का सूत्रधार गिरफ्तार, ऐसे करता था खेल

Bhagalpur Cyber Crime: भागलपुर में साइबर ठगों को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले POS एजेंट मोहम्मद अब्दुल मतीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने 81 सिम कार्ड जारी किए, जिनका इस्तेमाल 122#BhagalpurCyberCrime,#SIMCardFraud,#BiharPolice

बिहार में अटकी पड़ी परियोजनाओं पर बड़ा फैसला: समय पर काम पूरा न होने पर होगा एक्शन!

Bihar Infrastructure: बिहार भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने राज्य में चल रही प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा पर कोई समझ#BiharInfrastructure,#PatnaDevelopment,#PranavKumar

Darbhanga Power Cut दरभंगा में सुबह उठते ही गुल हो जाएगी बत्ती! 26 अगस्त को 2 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, देखें आपका इलाका...

Bihar Power Cut: बिहार में 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। 33/11 केवी जेल पीएसएस में बे शिफ्टिंग के काम के कारण सैदनगर, एकमी समेत 20 से अधिक क्#BiharPowerCut,#ElectricityShutdown,#JailPSS