spot_img

दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे CS Anil Kumar, 1 घंटे बैठे रहे…कहा गया कर्मी खाना खाने गए हैं आएंगें तब दिखाएंगें उपस्थिति पंजी…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए। मगर कर्मी खाना खा रहे थे। सीएस साहेब को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कहा गया जब कर्मी खाना खाकर लौटेंगे तब हाजिरी दिखाई जाएगी तब तक इंतजार कीजिए…यह कैसी व्यवस्था है जहां स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी अस्पताल पहुंचे और कर्मी खाना खाने में एक घंटे की देर लगा दे।

- Advertisement -

अब क्या एक्शन लेंगे सीएस साहेब…यहां तो कर्मियों में खौफ ही नहीं बचा…किसके भरोसे करेंगे अवैध नर्सिंग होमों पर कार्रवाई, यहां तो इकबाल ही हो चुका खत्म….कायदे से आप औचक निरीक्षण में पहुंचे…सबको तत्काल दौड़कर आना चाहिए…मगर यहां तो देर लगी आने में…अब वहां जो अराजकता देखा…तुरंत लीजिए एक्शन…मामला बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल का है जहां सीएस डॉ. अनिल कुमार औचक निरीक्षण (CS Anil Kumar reached Benipur subdivision hospital) में पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

बेनीपुर। जिले के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अराजकता खुलकर सामने आई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में Assault, दीवार में कील लगाने पर पड़ोसी बने दरिंदे, घर में घुसकर युवती को पीटा, अस्पताल में भर्ती

सिविल सर्जन एक घंटे तक प्रभारी उपाधीक्षक के कक्ष में बैठे रहे। लेकिन उन्हें चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी उपलब्ध नहीं कराई गई। इस संबंध में उन्हें बताया गया कि कर्मी खाना खाने गए हैं। खाना खाकर आ रहे हैं उसके बाद उपस्थिति पंजी अवलोकन किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Violence: दरभंगा के बिरौल में मामूली टक्कर बनी बवाल, पथराव, हिंसक झड़प, कई ज़ख्मी, आखिर छोटी सी बहस कैसे बड़ा सांप्रदायिक रूप लिया, क्या हुआ !

इस दौरान स्थानीय पत्रकारों को एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि फर्जी नर्सिंग होम एवं जांच घर की जांच के लिए जिला पदाधिकारी से धाबा दल गठित करने के लिए लिखा गया है। जल्द ही इसके विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। ऐसे अवैध संचालकों को बक्खसा नहीं जायेगा।

 

उन्होंने, अनुमंडल अस्पताल में स्थापित पोषण केंद्र को जिला में स्थानांतरित किए जाने के सवाल पर कहा कि वर्तमान समय में इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है इसे जिला अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद पोषण केंद्र को यहां से स्थानांतरित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर, गुस्साई भीड़ ने चालक को जमकर पीटा

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया जिसमें साफ-सफाई ,वाह्य कक्ष, शल्य चिकित्सा कक्ष, आकस्मिक सेवा, दवा भंडार सहित अन्य व्यवस्था का जानकारी स्थानीय अस्पताल उपाधीक्षक से लिया ।इस अवसर पर प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. भारती, अस्पताल प्रबंधक रीना सिंह, डॉ कोमल कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...

Jamui News: जमुई में सनसनीखेज Fake Kidnapping पुलिसकर्मियों ने रची ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश!

Fake Kidnapping: बिहार के जमुई जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने...

Darbhanga News: शीशो में प्रेम और सद्भाव का संदेश गूंजा, मदन पांडेय बोले – ‘मानवता के लिए योगदान दें’

मानव एकता दिवस: सोचिए, एक ऐसा दिन जब हर तरफ बस प्यार और भाईचारे...