spot_img

Darbhanga Bakrid News: नमाजियों ने हाथ में तख्ती लेकर कहा ‘गाय को राष्ट्रीय पशु बनाओ’; प्रशासन अलर्ट

बकरीद पर दरभंगा में नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की अपील कर सबको चौंकाया। राजद एमएलसी ने भाजपा पर गाय के नाम पर सिर्फ राजनीति का आरोप लगाते हुए, सरकार को जन आंदोलन की चेतावनी दी। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले में प्रशासन अलर्ट पर है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Bakrid News: दरभंगा में बकरीद के मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। सदर प्रखंड के शिशो पश्चिमी ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे कुछ नमाजी अपने हाथों में तख्तियां लेकर आए थे। इन तख्तियों पर ‘गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो’ और ‘बीफ निर्यात बंद करो’ जैसे संदेश लिखे थे। नमाजियों ने देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग, राजद एमएलसी ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस अभियान का नेतृत्व जनसुराज के नेता डॉ. शोएब अहमद खान ने किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द सबसे ऊपर है। उन्होंने पहले भी कई मंचों से गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने बजरंग दल और गौ रक्षक संगठनों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। वहीं, मुजफ्फरपुर में बकरीद की नमाज के बाद राजद एमएलसी कारी सुहैब ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार गाय को माता मानती है तो उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने में क्या दिक्कत है। अगर सरकार इस दिशा में कदम नहीं उठाती है तो राजद इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन करेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: BJP MLC के बेटे के घर लाखों की चोरी, खुशियों का माहौल गम में बदला

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

मोदी सरकार में सबसे ज्यादा बीफ निर्यात: राजद एमएलसी

राजद एमएलसी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के लोग न तो सच्चे सनातनी हैं और न ही भगवान राम में उनकी सच्ची आस्था है। गाय के नाम पर लोगों को गुमराह किया जाता है और राजनीतिक लाभ लिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में सबसे ज्यादा गौ तस्करी होती है और नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश बन गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग एक तरफ गाय की रक्षा की बात करते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के शासन में सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात होता है।

Darbhanga Bakrid News: प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, 450 मजिस्ट्रेट तैनात

बकरीद को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। बाहर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए गए हैं। जिले में क्यूआरटी टीम, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है और साइबर सेल को भी एक्टिव किया गया है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिले में करीब 450 संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

नमाजियों ने इस दौरान अपनी बुराइयों, गलत इच्छाओं और अहंकार को खत्म करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत कायम रखना ही इस पर्व का असली मकसद है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हनुमाननगर में ग्रामीणों की कईं पॉइंट पर बड़ी मंथन, दरभंगा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन की डिमांड, क्या हैं ग्रामीणों की नई मांगें?

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: मायके जाने की जिद और जिंदगी खल्लास! विवाहिता ने खाई जूं मारने की दवा, मौत

दरभंगा में मायके जाने की जिद पर पति से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता रोशनी कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर

Darbhanga News: जनस्वराज के प्रदेश महासचिव डॉ. शोएब अहमद खान ने कहा -गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा, पढ़िए – यह तस्वीर ऐसे...

दरभंगा में बकरीद पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई गई। नमाजियों ने हाथों में तख्तियां दिखाकर बीफ निर्यात बंद करने की अपील की। जिला प्रशासन ने सुरक

Vaishali BPSC Teacher News: ‘जमीन बेचकर पढ़ाया, शिक्षिका बनते ही पत्नी ने दिया धोखा’, पति का सनसनीखेज आरोप!

वैशाली में एक BPSC शिक्षिका पर पति ने लगाए गंभीर आरोप। जमीन बेचकर पढ़ाया, लेकिन नौकरी मिलते ही पत्नी ने पति को धोखा दे दिया और दूसरे शिक्षक के साथ रहने लगी। पुल

Samastipur Boat Accident News: गंगा घाट पर नाव पलटी, 3 की मौत, 4 लापता; हड़कंप!

समस्तीपुर के सुल्तानपुर गंगा घाट पर गुरुवार सुबह एक नाव डूबने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी लापता हैं। SDRF और NDRF की टीम